फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh BJP State President Arun Sao will reach Dantewada tomorrow

Chhattisgarh: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव कल पहुंचेंगे दंतेवाड़ा, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में होंगे शामिल

Tue, 06 Jun 2023 07:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Jun 2023 07:17 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दो दिवसीय बस्तर दौरे पर बुधवार को पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे दंतेवाड़ा में संयुक्त मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं अगले दिन केंद्रीय राज्यमंत्री की जनसभा के लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
chhattisgarh BJP State President Arun Sao will reach Dantewada tomorrow
अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों की सरगर्मी बढ़ गई है। इसी सिलसिले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दो दिवसीय बस्तर दौरे पर बुधवार को पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे दंतेवाड़ा में संयुक्त मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं अगले दिन केंद्रीय राज्यमंत्री की जनसभा के लिए जाएंगे। 

विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सांसद अरुण साव बुधवार सुबह 8 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से निकलेंगे और दोपहर 2.45 बजे दंतेवाडा पहुंचेगे। यहां वे भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इसके बाद साव दंतेवाड़ा से किरंदुल के लिए रवाना होंगे और शाम 5.15 बजे माता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होंगे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद किरंदुल में ही उनका रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन 8 जून की सुबह साव 11 बजे जगदलपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे टाउन क्लब मैदान में भाजपा की जनसभा में शरीक होंगे। शाम 4.30 बजे एबीवीपी प्रदेश अभ्यास वर्ग, सरस्वती शिशु मंदिर में सम्मिलित होंगे और शाम 5..30 बजे केशकाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed