{"_id":"6404cd30c418f812ee075314","slug":"bastar-police-arrested-five-for-molesting-of-a-girl-in-jagdalpur-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म में पांच गिरफ्तार: आरोपियों में एक नाबालिग; मामा के लड़के के साथ युवती गई थी मेला देखने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म में पांच गिरफ्तार: आरोपियों में एक नाबालिग; मामा के लड़के के साथ युवती गई थी मेला देखने
Sun, 05 Mar 2023 10:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 05 Mar 2023 10:41 PM IST
सार
पुलिस ने 12 घंटे में ही दुष्कर्म के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में दुलो पोडियामी, बुधराम महकाम, कुम्मा कवासी, आयत महकामी और एक नाबालिग शामिल हैं। सभी आरोपी गुमडपाल थाना दरभा के रहने वाले हैं। वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए अलग से टीम का गठन किय गया है। बताया जा रहा है कि वह दोनों फरार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 12 घंटे में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। वहीं दो आरोपियों की तलाश अभी पुलिस कर रही है। युवती से सात लड़कों ने शनिवार रात सामूहिक दुष्कर्म किया था। युवती अपने मामा के लड़के के साथ मेला देखने के लिए गई थी। मामला दरभा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने बताया कि, 4 मार्च को युवती अपने परिजनों के साथ मेला देखने मावलीपदर गई थी। रात करीब 11.30 बजे अपने मामा के लड़के के साथ खाना खाने थोड़ी दूरी पर एक स्कूल के पीछे चली गई। वहां से दोनों खाना खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और डराने धमकाने लगे। इस पर युवती को छोड़कर उसके मामा का लड़का वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
युवती भी वहां से भागने का प्रयास करने लगी। आरोप है कि लड़कों ने उसे पकड़ लिया और घसीटकर कुछ दूरी पर एक तालाब के पास ले गए। वहां सभी ने उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद युवती को छोड़कर भाग निकले। किसी तरह से युवती वहां से निकलकर अपने परिजनों के पास पहुंची और जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन