{"_id":"68397483d6b501c2c70b3071","slug":"in-sakti-district-a-drug-addicted-son-killed-his-mother-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सक्ती जिले में नशे की चूर बेटे ने की मां की हत्या, सिर पर ईंट से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सक्ती जिले में नशे की चूर बेटे ने की मां की हत्या, सिर पर ईंट से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 30 May 2025 02:34 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 30 May 2025 02:34 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र ग्राम रेडा में शराब के नशे में चूर एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना ग्राम रेडा के भाठापारा इलाके की है, जहां 48 वर्षीय लक्ष्मीन बाई की उनके ही बेटे ने ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र ग्राम रेडा में शराब के नशे में चूर एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना ग्राम रेडा के भाठापारा इलाके की है, जहां 48 वर्षीय लक्ष्मीन बाई की उनके ही बेटे ने ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक शराब के नशे में था और किसी बात को लेकर मां से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर युवक ने पास में पड़ी ईंट उठाई और मां के सिर पर हमला करके मौत के घाट उतार।
विज्ञापन
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डभरा पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन