{"_id":"5ba0acfc867a557ff747e592","slug":"homeguard-jawan-tried-to-suicide-in-chhattisgarh-traffic-police-personnel-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: तनाव में पुलिस विभाग, होमगार्ड जवान ने की आत्महत्या की कोशिश, दूसरे ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: तनाव में पुलिस विभाग, होमगार्ड जवान ने की आत्महत्या की कोशिश, दूसरे ने बचाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस विभाग के जवानों की आत्महत्या का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण जवानों का तनाव में होना, परिवार की जिम्मेदारी और लगातार ड्यूटी के बाद खुद के लिए समय नहीं मिल पाना है और यही वजह है कि अब जवान आत्मघाती कदम उठाने पर विवश होने लगे हैं।
विज्ञापन
ताजा मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर का है, जहां मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे नारायणपुर निवासी होमगार्ड का जवान लखेश्वर यादव स्कॉईवॉक पर आत्महत्या की नीयत से चढ़ गया। कुछ देर बाद वह स्कॉईवॉक गर्डर पर लटक गया। इस दौरान वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवान चंद्रप्रकाश ने जैसे ही उसे देखा, वो तुरंत भागकर लखेश्वर यादव के पास पहुंचा और उसे बचा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान गोल बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंची और जवान को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि होमगार्ड के जवान की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह परेशान लग रहा है। वहआत्महत्या के इरादे से स्कॉईवॉक पर चढ़ा, लेकिन बाद में उसका मन बदल गया। गोल बाजार थाना प्रभारी मोहम्मद याकूब मेमन ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान था। इसलिए रस्सी लेकर सुसाइड के लिए ऊपर चढ़ा था।
विज्ञापन
बता दें कि इसके ठीक एक दिन पहले यानी सोमवार को बैरन बाजार स्थित पुलिस लाइन में यातायात विभाग के एएसपी बलराम हिरवानी के ड्राईवर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मृतक का नाम लोक प्रताप है।
बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक तनाव में था। इसका जिक्र उन्होंने अपने दोस्तों से किया था। सिपाही लोकप्रताप यातायात विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलराम हिरवानी का ड्राइवर था। वह लंबे समय से घरेलू समस्या से परेशान था।