फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Chhattisgarh election 2023 Amit Jogi said that he will announce the candidates seeing opportunity

Chhattisgarh election 2023: 'मौका देखकर करेंगे प्रत्याशियों का ऐलान', जोगी बोले- जनता हमारी पार्टी की आलाकमान

Sun, 22 Oct 2023 07:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 22 Oct 2023 07:47 PM IST
सार

एक दिन के प्रवास पर गृह नगर में आए अमित जोगी ने स्पष्ट कर दिया है कि सब्र का फल मीठा होता है पिछली बार हमने जो गलती की थी उसे सुधारते हुए रणनीति के तहत लिस्ट दिल्ली में बनाई गई है।

विज्ञापन
Chhattisgarh election 2023 Amit Jogi said that he will announce the candidates seeing opportunity
अमित जोगी, जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राष्ट्रीय दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची लगभग घोषित कर दी है। ऐसे में अब प्रदेश की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस राजनीतिक अवसर तलाश कर अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। यह बात जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने आज पेण्ड्रा में कही है।

विज्ञापन


प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने- अपने प्रत्यशियों का नाम कुछ ही सीटों पर छोड़कर लगभग सभी सीटों पर तय कर दिया है। जैसा कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी की छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस दोनों ही राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशी घोषणा के बाद अपने प्रत्याशियों की सूची घोषित करेगी। लगभग उसी रास्ते पर अमित जोगी ने अपनी राजनीतिक विसात बिछानी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 

एक दिन के प्रवास पर गृह नगर में आए अमित जोगी ने स्पष्ट कर दिया है कि सब्र का फल मीठा होता है पिछली बार हमने जो गलती की थी उसे सुधारते हुए रणनीति के तहत हम लोगों ने भाजपा की लिस्ट और कांग्रेस की लिस्ट देखने के बाद यह तय हो गया कि यह दोनों लिस्ट दिल्ली में बनाई गई है। लिस्ट देखने के बाद ही स्पष्ट हो गया कि वहां बैठे नेता छत्तीसगढ़ की जनता की भावनाओं को बिल्कुल भी नहीं समझ पाए मेरे गृह क्षेत्र में आने वाले कोटा विधानसभा क्षेत्र की ही बात करें तो इस क्षेत्र में लाखों मतदाताओं में से एक भी मतदाता उन्हें इस विधानसभा क्षेत्र से नहीं मिला। जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अपने विधानसभा के प्रत्याशी तय करेंगे हमारी पार्टी का आला कमान छत्तीसगढ़ की जनता है। दूसरे दलों के लोगों को अवसर दिए जाने के सवाल पर कहां की दूसरों को लगता होगा कि अन्य दलों के हैं परंतु छत्तीसगढ़ के सवा तीन करोड़ की जनता छत्तीसगढ़ हमारा परिवार है, यह हमारी पार्टी नहीं हमारा परिवार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed