फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   20 students in the grip of eye flu

GPM: आई फ्लू की चपेट में आए 20 छात्र, डॉक्टरों की टीम ने इलाज किया शुरू

Sat, 05 Aug 2023 11:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 05 Aug 2023 11:28 AM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य गांव बस्तीबगरा के कोटमीखुर्द बालक आश्रम में रहकर पढ़ाई करने वाले 20 बच्चे आई फ्लू की चपेट में आ गए हैं। 

विज्ञापन
20 students in the grip of eye flu
GPM - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य गांव बस्तीबगरा के कोटमीखुर्द बालक आश्रम में रहकर पढ़ाई करने वाले 20 बच्चे आई फ्लू की चपेट में आ गए हैं। फिलहाल छात्रावास अधीक्षक की सूचना पर मेडिकल टीम ने छात्रावास पहुंचकर बच्चों का इलाज शुरू कर दिया है और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। 

विज्ञापन


पूरा मामला जिले के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य गांव बस्तीबगरा के कोटमीखुर्द का है। जहां पर संचालित आदिवासी बालक आश्रम में रहकर पढ़ाई करने वाले 50 बच्चो में से 20 बच्चे आई फ्लू से संक्रमित हो गए हैं। एक के बाद एक कई बच्चों ने आंखो में तकलीफ की शिकायत आश्रम के अधीक्षक प्रेम सिंह कुशराम से की। जिसके बाद आश्रम के अधीक्षक ने मामले की जानकारी आदिवासी विभाग के उच्चाधिकारियो के साथ स्वास्थ्य विभाग को दी।
विज्ञापन


आश्रम अधीक्षक की सूचना पर स्वास्थ्य अमला मौके पर पहुंचकर बच्चों की जांच शुरू कर दी है। जहां पर लगभग सभी बच्चो की जांच की गई जिसमें से 20 बच्चो को आई फ्लू के लक्षण दिखाई दिए हैं। फिलहाल बच्चों को चिकित्सकीय जांच के बाद आई ड्राप के साथ दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही आश्रम अधीक्षक को भी बच्चों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। साथ ही अगर बच्चों को अधिक समस्या होती है तो तत्काल डॉक्टरों से संपर्क कर मामले की जानकारी देने को कहा गया है। साथ ही पूरे मामले में संबंधित विभाग के साथ जिला प्रशासन ने भी नजर बनाकर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed