फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Good news for those going to Rajim Kumbh Mela, MEMU special train will run between Raipur-Rajim, see schedule

CG: राजिम कुंभ मेले में जाने वालों के लिए खुशखबरी, रायपुर-राजिम के बीच चलेगी मेमू स्पेशल, यहां देखें शेड्यूल

Sun, 01 Feb 2026 11:59 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 01 Feb 2026 11:59 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के धार्मिक नगर राजिम में 1 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले राजिम कुंभ कल्प मेले को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
Good news for those going to Rajim Kumbh Mela, MEMU special train will run between Raipur-Rajim, see schedule
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के धार्मिक नगर राजिम में 1 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले राजिम कुंभ कल्प मेले को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रायपुर और राजिम के बीच मेमू स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में आसानी मिल सके।
विज्ञापन


रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार रायपुर से राजिम के लिए ट्रेन संख्या 08755 दोपहर 11.55 बजे रवाना होगी और मंदिर हसौद, सीबीडी (पीएच), केंद्री, अभनपुर और मानिक चौरी स्टेशनों पर ठहराव के बाद 1.20 बजे राजिम पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 08756 दोपहर 2.00 बजे राजिम स्टेशन से चलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 3.30 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा एक और जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 08757 रायपुर स्टेशन से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर शाम 4.00 बजे राजिम पहुंचेगी। वहीं राजिम से रायपुर के लिए ट्रेन संख्या 08758 सुबह 8.30 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 10.00 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से कुंभ कल्प मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा। साथ ही भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले समय-सारिणी की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचें और रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed