{"_id":"6470808ebf7f40fda7003596","slug":"five-lakh-people-will-take-oath-for-environmental-protection-in-cg-preparing-to-make-world-record-on-1june-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पर्यावरण संरक्षण के लिए पांच लाख लोग लेंगे शपथ, 1 जून को विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पर्यावरण संरक्षण के लिए पांच लाख लोग लेंगे शपथ, 1 जून को विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी
Fri, 26 May 2023 03:19 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 26 May 2023 03:19 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में एक जून को एक दिन में पांच लाख लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ लेंगे। प्रदेश में मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत लाइफ स्टाइल फॉर इन्वायरमेंट कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में एक जून को एक दिन में पांच लाख लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ लेंगे। प्रदेश में मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत लाइफ स्टाइल फॉर इन्वायरमेंट कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में 1 जून को पर्यावरण संरक्षण के लिये शपथ का कार्यक्रम रखा है।
विभाग इस कार्यक्रम को विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है।
इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से पांच लाख लोग एक साथ शपथ लेंगे या रायपुर जिले से शपथ की संख्या डेढ़ लाख से पार हो सकती है। ऐसे में एक विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी है। लाइफ प्लेज के अंतर्गत पूरे राज्य में एक साथ पांच लाख लोगों द्वारा प्लेज लिये जाने का निर्णय लिया गया है, जिससे कि व्यापक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता लाई जा सके।
एक ही दिन में पांच लाख लोग शपथ लेकर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान देंगे। शपथ हिन्दी या अंग्रेजी में समूह या व्यक्तिगत रूप से लेकर उसका वीडियो और फोटो वॉट्सएप नम्बर 7415781776, 9109028361, 7415796619 पर 1 जून को प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक भेजी जा सकती है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने सभी लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। लोग 1 जून 2023 को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ लेकर इस महाअभियान में भागीदार बनें।