{"_id":"6255c064c55bb73aed22acfe","slug":"fire-broke-out-in-a-cloth-shop-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: तीन मंजिला कपड़े की दुकान में लगी आग, जिंदा जला मैनेजर, लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: तीन मंजिला कपड़े की दुकान में लगी आग, जिंदा जला मैनेजर, लाखों रुपये का नुकसान
Tue, 12 Apr 2022 11:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:39 PM IST
सार
शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग तीन मंजिला कपड़ा दुकान में फैल गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
कपड़े की दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मंगलवार को एक कपड़ा दुकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग तीन मंजिला कपड़ा दुकान में फैल गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सिटी कोतवाली इलाके में स्थित मानसरोवर कपड़े की दुकान में मंगलवार को करीब एक से डेढ़ बजे के बीच आग लग गई। आग की लपटें इतनी अधिक थीं कि कुछ ही देर में तीन मंजिला कपड़े दुकान में आग फैल गई। घटना को देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
वहीं, जब आग लगी तब दुकान के अंदर ग्राहक और कर्मचारी समेत कुल 40 से ज्यादा लोग थे। आनन-फानन में सभी को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मालिक, मैनेजर समेत कुल 4 लोग अंदर फंस गए थे। कुछ देर के बाद उनमें से तीन तो बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मैनेजर फंसा रह गया। हादसे में दुकान का मैनेजर जिंदा जल गया गया, जिसका शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। हादसे में मृतक मैनेजर की पहचान जैनेंद्र जैन के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ का रहने वाला था। घटना में लाखों रुपये का कपड़ा जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन