फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   young man arrested for inciting girl student to commit suicide in bhilai

पहले प्रेम प्रसंग, फिर ब्लैकमेलिंग: छात्रा को खुदकुशी के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार; चार दिन पहले दी थी जान

Fri, 02 Jun 2023 06:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 02 Jun 2023 06:39 PM IST
सार

सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि युवती को खुदकुशी के प्रेरित करने वाले आरोपी युवक रिसाली निवासी रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। इसके बाद वह युवती के चरित्र पर संदेह करने लगा। 

विज्ञापन
young man arrested for inciting girl student to commit suicide in bhilai
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में छात्रा की खुदकुशी मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों के बीच पहले प्रेम प्रसंग था, लेकिन फिर आरोपी ने ब्लैकमेल और परेशान करना शुरू कर दिया। कई दिनों से उसके परेशान करने के कारण छात्रा ने अपनी जान दे दी। करीब चार दिन पहले छात्रा का शव उसके ही घर में फांसी से लटका मिला था। तब परिजनों ने युवक के परेशान करने की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मामला भट्टी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...फैशन डिजाइनिंग की छात्रा ने दी जान: घर में फांसी से लटका मिला शव; परिजन बोले- एक लड़का कर रहा था परेशान

विज्ञापन

घर में फांसी पर लटका मिला था शव
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-4 निवासी आकांक्षा अहिरवार (23) फैशन डिजाइनिंग करने के साथ ही कल्याण महाविद्यालय में बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी। आकांक्षा अपनी दो बहन और एक भाई के साथ रहती थी। उसके पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं और मां मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में रहती हैं। सोमवार को जब भाई-बहन सोकर उठे तो आकांक्षा का शव कमरे में फांसी से लटका हुआ मिला। दोनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी आ गए। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। 

young man arrested for inciting girl student to commit suicide in bhilai
आकांक्षा अहिरवार (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
छात्रा के मोबाइल से ट्रेस कर आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस पूछताछ में पता चला कि कुछ दिनों से रवि सिंह नाम का युवक उसे परेशान कर रहा था। इस पर पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया। उसकी मदद से आरोपी रवि की तलाश शुरू की गई। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी घटना से पहले ही बिहार भाग गया था। उसे पकड़ने के लिए एक टीम बिहार रवाना की गई। इस बीच आरेपी लौटने लगा तो पुलिस ने उसे भाटापारा रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

छात्रा के चरित्र पर करता था संदेह
सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि युवती को खुदकुशी के प्रेरित करने वाले आरोपी युवक रिसाली निवासी रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। इसके बाद वह युवती के चरित्र पर संदेह करने लगा। किसी से भी लड़की के बात करने पर उस पर चिल्लाता था। युवती को कुछ दिनों से बहुत ही परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था। जिसके चलते युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed