{"_id":"6474a46c61799639340690d4","slug":"fashion-designing-girl-student-committed-suicide-by-hanging-in-bhilai-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैशन डिजाइनिंग की छात्रा ने दी जान: घर में फांसी से लटका मिला शव; परिजन बोले- एक लड़का कर रहा था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैशन डिजाइनिंग की छात्रा ने दी जान: घर में फांसी से लटका मिला शव; परिजन बोले- एक लड़का कर रहा था परेशान
Mon, 29 May 2023 06:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 29 May 2023 06:41 PM IST
सार
अब तक की जांच में पता चला है कि आकांक्षा को कोई लड़का कई दिनों से परेशान कर रहा था। इसके कारण वह तनाव में थी। पुलिस लड़के का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई में फैशन डिलाइनिंग की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव सोमवार को घर में ही फंदे से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। छात्रा के खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि परिजनों का कहना है कि एक लड़का काफी दिनों से परेशान कर रहा था। इसी से तंग आकर छात्रा ने जान दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला भट्ठी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-4 निवासी आकांक्षा अहिरवार (23) फैशन डिजाइनिंग करने के साथ ही कल्याण महाविद्यालय में बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी। आकांक्षा अपनी दो बहन और एक भाई के साथ रहती थी। उसके पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं और मां मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में रहती हैं। सोमवार को जब भाई-बहन सोकर उठे तो आकांक्षा का शव कमरे में फांसी से लटका हुआ मिला। दोनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी आ गए। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव मॉर्चरी में रखवा दिया है। आकांक्षा की मां के टीकमगढ़ से आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आकांक्षा के पिता हत्या के मामले में 20 साल से फरार हैं और मां मानकुंवर अहिरवार खेती किसानी करती हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि आकांक्षा को कोई लड़का कई दिनों से परेशान कर रहा था। इसके कारण वह तनाव में थी। पुलिस लड़के का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन