फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   two including ASI injured in fight at chhattisgarh policemen party head constable suspended in bhilai

पुलिसकर्मियों की बकरा-शराब पार्टी में मारपीट: ASI पर हॉकी-रॉड से हमला; हेड कांस्टेबल सस्पेंड, बेटे हिरासत में

Mon, 19 Jun 2023 01:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Jun 2023 01:51 PM IST
सार

एसपी शलभ गुप्ता ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। घटना में जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि विवाद का कारण क्या था। फिलहाल इस मामले में हेड कांस्टेबल के बेटे शिवम और विनीत सहित पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
two including ASI injured in fight at chhattisgarh policemen party head constable suspended in bhilai
पुलिसकर्मियों की मारपीट में घायल सिपाही अनिल गुप्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में पुलिसकर्मियों की शराब और बकरा पार्टी के दौरान जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान भिलाई नगर थाने में पदस्थ एएसआई गुप्तेश्वर यादव के ऊपर हॉकी और रॉड से हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने आए सिपाही अनिल गुप्ता को भी पीटा गया। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद एसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल यशवंत ठाकुर को निलंबित कर दिया है। उसके दोनों बेटों को भी हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन

two including ASI injured in fight at chhattisgarh policemen party head constable suspended in bhilai
एएसआई गुप्तेश्वर यादव। - फोटो : संवाद

दो सिपाहियों ने हवलदार बनने की खुशी में दी थी पार्टी
जानकारी के मुताबिक, भिलाई नगर थाने में पदस्थ दो सिपाहियों ने हवलदार बनने की खुशी में अपने साथियों को जयंती स्टेडियम में शराब और बकरा पार्टी दी थी। पार्टी में जमकर शराब पी गई। इसी दौरान नशे की हालत में किसी बात को लेकर हेड कांस्टेबल यशवंत ठाकुर और भिलाई नगर थाने की पेट्रोलिंग टीम में पदस्थ कांस्टेबल प्रेम सिंह के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। यह देखकर मौके पर मौजूद एएसआई गुप्तेश्वर यादव ने बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

two including ASI injured in fight at chhattisgarh policemen party head constable suspended in bhilai
मारपीट का आरोपी विनीत ठाकुर। - फोटो : संवाद

सिपाही ने माफी मांगी, पर हेड कांस्टेबल ने अपने बेटों को बुलाया
बताया जा रहा है कि एएसआई यादव के कहने पर कांस्टेबल प्रेम सिंह ने यशवंत ठाकुर से माफी भी मांग ली। आरोप है कि इसके बाद भी यशवंत ठाकुर ने कॉल कर अपने बेटे शिवम और विनीत को झगड़े की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में उसके दोनों बेटे स्कार्पियो में आठ-10 लड़कों के साथ हॉकी स्टिक और रॉड लेकर पहुंच गए। उन्होंने एएसआई गुप्तेश्वर यादव पर हमला कर दिया। उनको हॉकी और रॉड से बुरी तरह पीटा। इस दौरान बचाव करने के लिए आए कांस्टेबल अनिल यादव की भी पिटाई की। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।  

विज्ञापन

two including ASI injured in fight at chhattisgarh policemen party head constable suspended in bhilai
भिलाई नगर थाना। - फोटो : संवाद

थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
घायल एएसआई गुप्तेश्वर यादव और कांस्टेबल अनिल गुप्ता ने बताया कि आरोपी जान से मारने की नीयत से ही आए थे। पहले तो उन्होंने पत्थर एएसआई यादव के सिर पर मारने का प्रयास किया। फिर स्कार्पियो चढ़ाने लगे। किसी तरह से वहां से बचकर थाने पहुंचे और जान बचाई। गुप्तेश्वर यादव की छाती, सिर और चेहरे पर चोट आई है। वहीं अनिल गुप्ता के सिर में टांके लगे हैं। मारपीट की जानकारी सामने आने के बाद एसपी शलभ गुप्ता ने आरोपी हेड कांस्टेबल यशवंत ठाकुर को सस्पेंड कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed