{"_id":"6aa11a71a3cce41df6090bc4","slug":"mother-s-love-shamed-shocking-incident-in-bhilai-newborn-found-inside-gutter-police-investigating-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की ममता शर्मसार!: भिलाई में हैरान करने वाला मामला, गटर के अंदर मिला नवजात; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की ममता शर्मसार!: भिलाई में हैरान करने वाला मामला, गटर के अंदर मिला नवजात; पुलिस जांच में जुटी
Wed, 09 Sep 2026 02:07 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:07 PM IST
सार
गटर की सफाई के दौरान सफाईकर्मियों को अंदर नवजात शिशु दिखाई दिया। करीब 2 से 3 दिन के बच्चे के मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जाम गटर की सफाई के दौरान सामने आए इस चौंकाने वाले मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई के सेक्टर-2 में स्थित सड़क नंबर 11 और 12 के बीच गटर की सफाई के दौरान बुधवार को लगभग दो से तीन दिन का नवजात शिशु मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, गटर में रुकावट आने पर बीएसपी प्रबंधन की ओर से कराई जा रही सफाई के समय कर्मचारियों की नजर नवजात पर पड़ी।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, क्षेत्र के गटर में जाम लगने के कारण पानी की निकासी पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। निवासियों ने मामले की शिकायत बीएसपी प्रबंधन से की थी। शिकायत मिलने पर बीएसपी प्रबंधन ने गटर की सफाई के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेजा था। इसी दौरान सफाईकर्मियों को गटर के अंदर नवजात शिशु दिखाई दिया। सफाईकर्मियों ने इसकी सूचना तुरंत नागरिकों और पुलिस प्रशासन को दी। भट्ठी थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में नवजात को गटर से बाहर निकालने का काम शुरू किया।
संदिग्ध गतिविधियों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसा,र मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गटर में नवजात को किसने और किन हालात में छोड़ा, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच कर रही है। पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई संदिग्ध गतिविधियों तथा लोगों की आवाजाही की भी निवासियों से जानकारी एकत्र की जा रही है।