फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   A cache of drugs recovered price is said to be crores of rupees in Durg

Durg: नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, करोड़ों रुपये बताई जा रही कीमत, देश के बाहर भी होती थी सप्लाई

Tue, 16 Jan 2024 07:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 Jan 2024 07:07 PM IST
सार

राजस्थान पुलिस की मदद से बूंदी शहर के उसके ठिकाने में जब छापामार कार्रवाई की गई तो बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा पकड़ा गया। जब्त दवाओं की अनुमानित कीमत एक करोड़ 60 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
A cache of drugs recovered price is said to be crores of rupees in Durg
नशीली दवाओं का जखीरा बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया है। जब्त सूखी दवाओं की कीमत लगभग एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है।पुलिस ने राजस्थान के कोटा और जयपुर जाकर छापामार कार्रवाई की है।

विज्ञापन

 

दुर्ग एसएसपी रामगोपाल गर्ग ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि मोहननगर और जेवरा सिरसा चौकी को नारकोटिक्स एक्ट के एक पुराने मामले में विवेचना के दौरान राजस्थान के कोटा और बूंदी शहर में जाकर आरोपी की पतासाजी में लगी थी। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि बायोलैब ररेमेडिस का संचालक अंकुश पालीवाल देश के कई राज्यों के अलावा दूसरे देशों में भी ऑनलाइन नशीली दवाइयों की सप्लाई कर रहा है।

विज्ञापन

 

राजस्थान पुलिस की मदद से बूंदी शहर के उसके ठिकाने में जब छापामार कार्रवाई की गई तो बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा पकड़ा गया। जब्त दवाओं की अनुमानित कीमत एक करोड़ 60 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी अंकुश पालीवाल डार्क वेब के माध्यम से फर्जी कंपनी बनाकर अवैध रूप से नशीली दवाइयों का कारोबार करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने आरोपी अंकुश पालीवाल के पास से प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टेबलेट 1134000 नग, ट्रामाडोल टेबलेट 46080 नग, बायोकफ सिरप 9600 नग बड़ी मात्रा में बरामद की है यह प्रदेश की अब तक अवैध नशीली दवाइयों पर सबसे बड़ी कार्यवाही बताई जा रही है। मोहन नगर पुलिस ने बीते दिनों वैभव खंडेलवाल और आकांक्षा खंडेलवाल को गिरफ्तार किया था दोनो भाई बहन के द्वारा छग के विभिन्न जिलों के रिटेल में प्रतिबंधित दवाइयों बेचा थे जिनसे पुछताछ में अंकुश पालीवाल का नाम सामने आया था। आरोपी विभिन्न राज्यों के साथ अंतराष्ट्रीय मार्केट बांग्लादेश में भी ऑनलाइन के माध्यम से फर्जी कंपनियों को नशीली दवाइयों सप्लाई किया करता था।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed