{"_id":"6381d269a0dd38292d1d8ff0","slug":"cyber-fraud-rs-nine-lakh-withdrawn-by-activating-closed-mobile-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bialspur: बंद मोबाइल नंबर को कराया एक्टिव, फिर एफडी पर लिया 5.40 लाख का लोन, एटीएम से निकाले 3.34 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bialspur: बंद मोबाइल नंबर को कराया एक्टिव, फिर एफडी पर लिया 5.40 लाख का लोन, एटीएम से निकाले 3.34 लाख रुपये
Sat, 26 Nov 2022 02:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 26 Nov 2022 02:17 PM IST
सार
महिला ने पुलिस को बताया कि वह फीस के लिए एफडी में से तीन लाख रुपये निकालने गई थीं। तब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। बैंक की ओर से उन्हें बताया गया कि छह लाख रुपये की एफडी पर 5 लाख 40 हजार रुपये का लोन लिया गया है। बाकी राशि एटीएम से निकाली गई है, जबकि उनके पास डेबिट कार्ड ही नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शातिर ठगों ने बंद हो चुके एक मोबाइल नंबर को फिर से एक्टिव करा महिला के खाते से करीब नौ लाख रुपये निकाल लिए। ठगों ने पहले तो एफडी पर 5.40 लाख रुपये का लोन लिया। फिर खाते से भी एटीएम के जरिए 3.34 लाख रुपये निकाल लिए। जबकि महिला के पास डेबिट कार्ड ही नहीं है। ठगी का पता चलने पर महिला थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तिलकनगर निवासी कुसुम पंवार का एसबीआई की शाखा में अकाउंट है। उसी खाते में उनकी पेंशन भी आती है। महिला के खाते से पांच फरवरी को एक अज्ञात नंबर से एक रुपये जमा किए गए। इसके बाद एटीएम से रुपये निकाल लिए। जब महिला को बच्चे की फीस जमा करने के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी और वह बैंक पहुंची। उन्हें पता चला कि किश्तों में उनके खाते से करीब नौ लाख रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया कि वह फीस के लिए एफडी में से तीन लाख रुपये निकालने गई थीं। तब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। बैंक की ओर से उन्हें बताया गया कि छह लाख रुपये की एफडी पर 5 लाख 40 हजार रुपये का लोन लिया गया है। महिला ने खाते की डिटेल बैंक से निकलवाने के बाद पुलिस में शिकायत की है। यह भी बताया कि यह अकाउंट उनकी बेटी निशा के मोबाइल नंबर से लिंक था। करीब दो साल पहले उनकी बेटी निशा की मौत हो गई। इसके बाद मोबाइल नंबर बंद करा दिया गया था।
विज्ञापन