फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CRPF jawan commits suicide by shooting himself with AK 47 rifle in Chhattisgarh

हादसा: छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के जवान ने एके-47 राइफल से खुद को मारी गोली, मौत

Fri, 17 Dec 2021 03:54 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, गरियाबंद।
एजेंसी, गरियाबंद। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 17 Dec 2021 03:54 AM IST
सार

मृतक जवान उत्तर प्रदेश के एटा का रहने वाला था और दर्रीपारा गांव में सीआरपीएफ कैंप की 65वीं बटालियन में पदस्थ था।

विज्ञापन
CRPF jawan commits suicide by shooting himself with AK 47 rifle in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद शहर में सीआरपीएफ के जवान ने एक-47 राइफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया, 65वीं बटालियन में एएसआई पद पर पदस्थ उदय वीर सिंह को बुधवार शाम खून से लथपथ पाया गया।

विज्ञापन


हालांकि, आत्महत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। मृतक जवान उत्तर प्रदेश के एटा का रहने वाला था और दर्रीपारा गांव में सीआरपीएफ कैंप की 65वीं बटालियन में पदस्थ था। रियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर ने बताया, गोली चलने की आवाज सुनते ही सिंह के साथी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ : चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर औरंगाबाद से गिरफ्तार
रायपुर (छत्तीसगढ़)। निवेश के नाम पर घोटाला करने के बाद वर्ष 2018 से फरार चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर संतोष लाहोटी (59) को पुलिस ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया है। उस पर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 150 लोगों से 25 लाख रुपये ठगने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बालोड के एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि ऐम-वे कॉरपोरेशन (इंडिया) लिमिटेड नाम की इस कंपनी के अन्य निदेशक सुनीता सिंह, मनोज अग्निहोत्री, रवि कांबले और धर्मेंद्र सिंह पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। यह कंपनी निर्माण के नाम पर शुरू की गई थी, लेकिन बाद में इसने निवेश का झांसा देकर लोगों से ठगी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed