{"_id":"265e13ef1f739f790d17cd949918f56b","slug":"constable-shoots-self-dead-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने खुद को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने खुद को मारी गोली, मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Jun 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर में पदस्थ सिपाही प्रभुराम जाड़े ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इसकी पुष्टि छत्तीसगढ़ पुलिस ने की है।
विज्ञापन
मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाने में पदस्थ 28 वर्षीय सिपाही का है जिसने खुद को ड्यूटी के वक्त गोली मार दी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच चल रही है।
विज्ञापन
सीजीखबर के अनुसार उस वक्त सिपाही थाने के गेट पर पहरेदारी कर रहा था जब उसने अपने सरकारी हथियार से स्वंय को गोली मारी।
विज्ञापन
गोली की आवाज को सुनकर दूसरे पुलिस वालों ने दौड़कर उसे पास के सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। उसके बाद सिपाही को कांकेर के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।