{"_id":"642eac16c876e3dbef022b6b","slug":"cm-bhupesh-baghel-says-on-raman-singh-regarding-ed-action-in-cg-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ठाकुर साहब को सही जानकारी नहीं दे रहे ED वाले': सीएम भूपेश ने रमन सिंह पर कसा तंज, PM से मुलाकात पर कहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ठाकुर साहब को सही जानकारी नहीं दे रहे ED वाले': सीएम भूपेश ने रमन सिंह पर कसा तंज, PM से मुलाकात पर कहा...
Thu, 06 Apr 2023 04:55 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 06 Apr 2023 04:55 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नान घोटाले में ईडी की जांच पूरी होने वाले बयान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ईडी के अधिकारी ठाकुर साहब को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल, रमन सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नान घोटाले में ईडी की जांच पूरी होने वाले बयान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ईडी के अधिकारी ठाकुर साहब को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि जांच अभी जारी है। जाँच पूरी होने की बात हास्यास्पद है। साल 2015 से ही हम सवाल उठाते रहे हैं कि सीएम सर और सीएम मैडम कौन हैं?
मुख्यमंत्री जशपुर के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में लोगों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। भाजपा विधायकों के प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के सवाल पर कहा कि भाजपा विधायक दल ने पीएम से समय मांगा था। मेरी शुभकामनाएं हैं। मुलाकात जल्दी हो। LOP से यही कहूंगा GST का पैसा, कोयला रॉयल्टी, धान का संग्रहण हमसे चावल लें, रेलवे सही से चलें, नगरनार स्टील प्लांट, आरक्षण समेत तमाम मुद्दों पर हमें सहयोग कर मांग करे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने 2023 में दोहरी जिम्मेदारी मिलने के डॉ. रमन सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या डॉ रमन सिंह को जिम्मेदारी मिल गई है। भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी के भाषण में ‘हनुमान जी दुष्टों का नाश करते थे, वैसे भाजपा भ्रष्टाचारियों का नाश करती है’ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जी तो सबके हैं, ज्ञान, शक्ति और भक्ति के भंडार हैं। उनके बराबर कोई नहीं अन्याय करने वाले को सजा वो देते हैं, जो बीजेपी में जाता वो भ्रष्टाचार मुक्त हो जाता, उन्हें हनुमान जी सजा देंगे।
राज्य के लिए पहली बार केंद्र का विज्ञापन
सीएम ने कहा कि एक विज्ञापन पीएम के नाम से छपा है। अभी तक पूरे राष्ट्र के नाम से आता था, अब सिर्फ एक राष्ट्र के नाम से आया है, छत्तीसगढ़ में कितने शौचालय बने, कितने उज्ज्वला बंटे। सिर्फ राज्य के लिए विज्ञापन पहली बार आया है। आपके सर्वे में भी यही सब मुद्दे हैं। आर्थिक सर्वेक्षण भारत सरकार करती है, तो हमें भी डाटा मिलता। हम और सुधार करते।
रमन सिंह क्यों चिंता कर रहे?
मुख्यमंत्री ने रमन की दोहरी चुनौती को लेकर कहा कि उनको जिम्मेदारी मिली है, क्या जो वो चिंता व्यक्त कर रहे है? बृहस्पति सिंह को बोलूंगा किसानों को बुलाए और बैठकर बात करें।