फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cm Bhupesh Baghel said BJP indulging in horse trading, destroying democracy

Chhattisgarh: सीएम बघेल का भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप, बोले- यह लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश

Thu, 15 Sep 2022 08:36 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 15 Sep 2022 08:36 PM IST
सार

जब गोवा को लेकर भूपेश बघेल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, भाजपा लोकतंत्र का चीयर हरण कर रही है। और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

विज्ञापन
cm Bhupesh Baghel said BJP indulging in horse trading, destroying democracy
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : एएनआई

विस्तार

गोवा में हाल के दिनों में बड़ा सियासी घटनाक्रम हुआ। आठ कांग्रेस विधायक सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त करके और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके लोकतंत्र को नष्ट कर रही है।

विज्ञापन


भाजपा का एजेंडा पैसा कमाना
पत्रकारों से बात करते सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा का एजेंडा पैसा कमाना है न कि लोगों की सेवा करना। जब गोवा को लेकर भूपेश बघेल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, भाजपा लोकतंत्र का चीयर हरण कर रही है और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। जैसा कि हमने महाराष्ट्र में देखा इससे पहले मध्यप्रदेश में यही हुआ।
विज्ञापन


भाजपा ने खरीद-फरोख्त के जरिए सरकारें बनाई
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दूसरी बार है जब भाजपा ने गोवा में ऐसा किया है, जहां उसने विधानसभा में बहुमत के बिना खरीद-फरोख्त के जरिए सरकारें बनाई हैं। भाजपा लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती है। जिस तरह से वे लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं वह देश के लिए अच्छा नहीं है। यह बेहद निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' ऐसे मुद्दों को उठाने और देश में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए निकाली जा रही है। केंद्र पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कई ट्रेनों को पिछले कई महीनों से कोयला मालगाड़ियों की आवाजाही के लिए निरस्त कर दिया जो सही नहीं है।


कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई
उन्होंने आरोप लगाया कि यह गरीबों को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। भाजपा का एजेंडा पैसा कमाना है न कि लोगों की सेवा करना। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है लेकिन लोगों को अभी भी उच्च कीमतों पर ईंधन मिल रहा है। साथ ही कहा कि केंद्र रेलवे को बेचने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed