छत्तीसगढ़ : नक्सली हमले में शहीद पांच जवानों को श्रद्धांजलि, सुरक्षा बलों से भरी बस को बम से उड़ाया था
- छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में पांच जवान हुए थे शहीद
- शहीद हुए जवानों को सुरक्षा बलों ने आज दी श्रद्धांजलि
- सुरक्षा बलों की बस को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ाया था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मंगलवार को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की बस पर हमला किया, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। आज उन पांच शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। दरअसल, नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की बस को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ा दिया था।
नक्सलियों के इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे और 14 जवान घायल हो गए थे। डीजीपी डीएम अवस्थी ने जानकारी दी थी कि जिला रिजर्व गार्ड के पांच जवान शहीद हुए हैं। ऐसी जानकारी दी गई कि क्षेत्र में लगातार तीन आईईडी ब्लास्ट हुए।
Narayanpur: Tributes being paid to the five security personnel who lost their lives in IED blast by Naxals yesterday#Chhattisgarh pic.twitter.com/gldIQImv40
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 24, 2021
नक्सल रोधी अभियान के डीजी अशोक जुनेजा ने जानकारी दी कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था। डीआरजी की पार्टी अभियान खत्म कर बस से लगभग 4.15 बजे लौट रही थी। इसी दौरान एक पुल पर तीन आईईडी विस्फोट हुए। धमाके की वजह से बस का चालक और दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए थे जबकि दो जवान अस्पताल में शहीद हुए।
इससे पहले राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर मंगलवार को एक बस को उड़ा दिया, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए जबकि कई अन्य जवान घायल हुए।
उन्होंने बताया कि नारायणपुर जिले के कड़ेमेटा और कन्हरगांव के बीच नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षा बलों की बस को उड़ा दिया। अवस्थी ने जानकारी दी थी कि सुरक्षा बल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।
अभियान से वापसी के दौरान वह एक बस में सवार थे। बस जब कड़ेमेटा और कन्हरगांव गांव के मध्य पहुंची तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था।