फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather Update: Meteorological Department alert, it may rain in many districts today

Chhattisgarh weather: मौसम विभाग का अलर्ट, आज कई जिलों में हो सकती है बारिश, रायपुर में झमाझम बरसे बदरा

Tue, 11 Jul 2023 11:02 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 11:02 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather Update: Meteorological Department alert, it may rain in many districts today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। राजधानी रायपुर में बीती रात से आज सुबह 7 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। इस हल्की बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत ली। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। इसे लेकर विभाग ने अलर्ट किया है। बात रायपुर की करें तो यहां पर सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्य बना रहा। कहीं भी भारी बारिश की स्थिति देखने को नहीं मिली।

विज्ञापन


बीते दिनों सोमवार को प्रदेश के अधिकांश भागों में दिन का पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री तक ऊपर तक रहा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों तक तापमान बढ़ने के आसार हैं। फिर मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी और जमकर बारिश हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि 15 जुलाई के बाद एक बार फिर अच्छी बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम सक्रिय है, जिसके आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में पहुंचने की संभावना है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन


इन जिलों में बारिश का हाल
प्रदेश के राजनांदगाव जिले में 25 और मुंगेली में 24 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बारिश में 62 प्रतिशत की कमी देखी गई। वहीं बेमेतरा में 54 प्रतिशत,  मनेंद्रगढ़ में 10 प्रतिशत, कोंडागांव में 49,जांजगीर में 43,कबीरधाम में 40, नारायणपुर 40 ,कांकेर 39,जशपुर 39, बस्तर में 35,दंतेवाड़ा में 27,दुर्ग 23, बलरामपुर में 21 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। बैकुंठपुर, रामानुजगंज और सोनहत में 20 मिमी बारिश हुई। वहीं कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की ही सूचना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed