फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   State Congress in-charge Sachin Pilot reached Raipur: Said- Will try to win 11 Lok Sabha seats of Chhattisgarh

रायपुर पहुंचे सचिन पायलट: कहा- धर्म के आड़ में राजनीति कर रही बीजेपी, इमोशनल मुद्दों पर वोट लेना उसकी परंपरा

Thu, 11 Jan 2024 01:40 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 11 Jan 2024 01:40 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद सचिन पायलट आज गुरुवार को पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस भवन तक कुल 11 जगहों पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
State Congress in-charge Sachin Pilot reached Raipur: Said- Will try to win 11 Lok Sabha seats of Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद सचिन पायलट आज गुरुवार को पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस भवन तक कुल 11 जगहों पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि राजनीति और धर्म को अलग-अलग रखना चाहिए। अगर धर्म के आड़ में राजनीति हो रही है तो उसे कोई स्वीकार नहीं करेगा। हम जनता के मुद्दों, विकास, शिक्षा, रोजगार पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन बीजेपी इस पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। भावनात्मक मुद्दों के आड़ में वोट लेना भाजपा की परंपरा रही है। कोई कभी भी मंदिर जा सकता है, लेकिन जिस तरह से राजनीतिकरण हो रहा है, उसे कांग्रेस ने गलत माना है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेंगे प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की बैठक
उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों को जीतने की कोशिश करेंगे। दोपहर 3 बजे वो राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की विस्तारित बैठक लेंगे। इसके साथ ही शाम पांच बजे पत्रवार्ता को संबोधित करेंगे। दूसरे दिन 12 जनवरी को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक लेंगे। इसमें भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी और लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जायेगी।

बता दें कि आगामी महीनों लोकसभा चुनाव होना है। प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में से दो सीट कांग्रेस के पास है। बाकी 9 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। अब आने वाले दिनों में देखा जाएगा कि छत्तीसगढ़ में प्रदेश प्रभारी बदलने पर कांग्रेस को कितना लाभ मिलता है। इसके साथ ही प्रभारी पायलट के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कितने लोकसभा सीट पर कब्जा जमा पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed