{"_id":"5beaf526bdec22342b7fa46e","slug":"chhattisgarh-polls-second-phase-sonia-gandhi-and-manmohan-singh-name-include-in-star-campaigners","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ चुनावः दूसरे चरण के स्टार प्रचारकों में सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ चुनावः दूसरे चरण के स्टार प्रचारकों में सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह भी शामिल
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Nov 2018 04:13 AM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा इलेक्शन के दूसरे चरण में चुनाव प्रचार करेंगे। उनके इस फैसले से कांग्रेस पार्टी, खासतौर पर छत्तीसगढ़ इकाई में जोश का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि इन नेताओं के दौरों से कांग्रेस पार्टी को फायदा होगा। पहले चरण के इलेक्शन में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां पर धुआंधार प्रचार किया था।
कांग्रेस पार्टी ने दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की है, उसमें सबसे उपर राहुल गांधी का नाम है। इसके बाद सोनिया गांधी और तीसरे नंबर पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह हैं। पार्टी के वयोवृद्ध नेता एवं महासचिव मोतीलाल वोरा का नाम भी स्टार प्रचारकों में शामिल है।
इनके अलावा अशोक गहलौत, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, पीएल पूनिया, आनंद शर्मा, ताम्रध्वज साहू, वीरप्पा मोइली, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, राज बब्बर, रणदीप सुरजेवाला, शक्ति सिंह गोहिल, पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, कुमारी शैलजा, आशा कुमारी, प्रमोद तिवारी और श्रीप्रकाश जायसवाल को भी प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है।पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह, करुणा शुक्ला, भूपेश बघेल, चंदन यादव व हरनाम सिंह भी चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस व महिला विंग की नेता भी चुनाव प्रचार में...
कांग्रेस पार्टी ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी चुनाव प्रचार में उतारा है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव भी चुनाव प्रचार करेंगी। इनके अलावा शर्मिष्ठा मुखर्जी, अरविंद नेताम व रागिनी नायक भी पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के अलावा तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी सोनिया गांधी पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। पार्टी ने उनका 23 नवंबर को वारांगल में चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम तय किया है।