{"_id":"613885718b9d327e1f5ab591","slug":"chhattisgarh-police-and-crpf-arrested-three-naxalites-all-three-were-involved-in-landmine-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पुलिस व सीआरपीएफ ने तीन नक्सलियों को किया गिरफ्तार, बारुदी सुरंग ब्लास्ट में शामिल थे तीनों ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पुलिस व सीआरपीएफ ने तीन नक्सलियों को किया गिरफ्तार, बारुदी सुरंग ब्लास्ट में शामिल थे तीनों
Wed, 08 Sep 2021 03:12 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Sep 2021 03:12 PM IST
सार
दो सितंबर को तमापुर गांव के पास बारुदी सुरंग में हुए विस्फोट में इन्हीं तीन नक्सलियों का हाथ था। इस घटना के दौरान एक सीआरपीएफ जवान घायल हो गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बुधवार को जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरदंडा गांव से तीन नक्सलियों कुंजाम सन्ना (30), कड़ती भीमा (31) और कड़ती सुला (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
एसटीएफ व कोबरा बटालियन भी थी साथ
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को एसटीएफ, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और कोबरा बटालियन के जवानों को गस्त के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब मुरदंडा गांव के जंगल में था तभी सुरक्षा बलों को नक्सलियों के छिपे होने का शक हुआ। इसके बाद जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की और तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बारूदी सुरंग से किया था विस्फोट
पुलिस के मुताबिक दो सितंबर को तमापुर गांव के पास बारुदी सुरंग में हुए विस्फोट में इन्हीं तीन नक्सलियों का हाथ था। इस घटना में एक सीआरपीएफ जवान घायल हो गया था।
विज्ञापन