फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Naxalites killed two villagers in Sukma on suspicion of being police informers

छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के शक में दो ग्रामीणों की हत्या की

Sun, 01 Mar 2020 08:47 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, सुकमा
पीटीआई, सुकमा Published by: देव कश्यप Updated Sun, 01 Mar 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Naxalites killed two villagers in Sukma on suspicion of being police informers
फाइल फोटो

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा में नक्सलियों ने अलग-अलग स्थानों पर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोलोमकोंटा गांव में मुचाकी हिड़मा और चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुकरम गांव में माड़वी उर्रा की नक्सलियों ने हत्या कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों की शुक्रवार रात हत्या की थी। शवों को शनिवार को बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हथियार बंद नक्सलियों का एक समूह शुक्रवार रात हिड़मा के घर पहुंचा और उन्होंने हिड़मा पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बाद में नक्सलियों ने हिड़मा की गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने जब हिड़मा की पत्नी से हिड़मा का मोबाइल मांगा तब उसकी पत्नी ने मोबाइल देने से इंकार कर दिया। इसके बाद नक्सलियों ने कथित तौर पर ग्रामीणों के सामने महिला को नग्न कर उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब कुछ ग्रामीण महिला को बचाने गए तब नक्सलियों ने उनकी भी पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह हिड़मा की पत्नी और अन्य ग्रामीणों ने नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुकरम गांव में नक्सली माड़वी उर्रा के गांव पहुंचे और उसे अपने साथ करीब के जंगल में ले गए। वहां उन्होंने उर्रा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिड़मा और उर्रा कुछ साल पहले तक नक्सलियों के साथ थे। वह जेल में भी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed