फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Election 2023: CG Congress send 34 promises list to BJP leaders

CG कांग्रेस ने BJP नेताओं को भेजी 34 वादों की सूची: रमन, अरुण साव, चंदेल को लिस्ट भेजकर वादे पूरे करने का दावा

Fri, 28 Jul 2023 10:27 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 28 Jul 2023 10:27 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसे चुनाव की घड़ियां नजदीक आ रही हैं। वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के पते पर अपने घोषणा पत्र में किए 34 वादों की सूची भेजकर वादे पूरे करने का दावा किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Election 2023: CG Congress send 34 promises list to BJP leaders
CG कांग्रेस ने BJP नेताओं को भेजी 34 वादों की सूची - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसे चुनाव की घड़ियां नजदीक आ रही हैं। वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के पते पर अपने घोषणा पत्र में किए 34 वादों की सूची भेजकर वादे पूरे करने का दावा किया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने भाजपा के साल 2003, 2008, 2013 के झूठ के पुलिंदा को लिफाफा में बंद करके भेजा है।  ताकि भाजपा के नेता कांग्रेस के घोषणा पत्र और अपने घोषणा पत्र को ईमानदारी से पढ़ें और आत्म अवलोकन करें कि किस प्रकार जनता से किए वादे को पूरा किया जाता है। सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर झूठ बोलने वाले भाजपा नेताओं को आईना दिखाने के लिए घोषणा पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर गुमराह कर रहे हैं। झूठ बोल रहे हैं, वादाखलाफी का मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जो कहती है उसको पूरा करती है। कांग्रेस ने 2018 के घोषणा पत्र में 36 बिंदुओं को समाहित किया था। सरकार बनने के बाद अब तक घोषणा पत्र के 34 वादों पर कांग्रेस की सरकार पूर्णता काम की है जिससे प्रदेश की जनता खुशहाल हुई है। बचे दो बिंदुओं को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। 
विज्ञापन


बीजेपी नेता ले रहे कांग्रेस सरकार की योजनाओं का लाभ
ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में चलाए जा रहे योजना का लाभ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, अरुण साव सहित भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता ले रहे हैं, लेकिन दलीय प्रतिबद्धता के चलते भाजपा के बड़े नेता जनता के बीच झूठ बोल रहे हैं। इस दौरान मनी वैष्णव, विकास विजय बजाज, सत्यप्रकाश सिंह, ऋषभ चंद्राकर, सुजीत गिधोले मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed