{"_id":"64cde2ff86359beef2078358","slug":"chhattisgarh-congress-marathon-meeting-today-state-congress-president-deepak-baij-will-make-election-strategy-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ कांग्रेस की मैराथन बैठक आज: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बनाएंगे चुनावी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की मैराथन बैठक आज: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बनाएंगे चुनावी रणनीति
Sat, 05 Aug 2023 11:20 AM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:20 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की आज धुंआधार मैराथन बैठक रखी गई है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कांग्रेसियों से चर्चा कर चुनावी रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस भवन, रायपुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की आज धुंआधार मैराथन बैठक रखी गई है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कांग्रेसियों से चर्चा कर चुनावी रणनीति बनाएंगे। दीपक बैज 5 अगस्त को जिला कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, गांधी मैदान, रायपुर में सबसे पहले जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी रायपुर की विस्तारित बैठक लेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद सुबह 11 से 1 बजे तक शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर की बैठक लेंगे। दोपहर 2 से 4 बजे तक जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण का बैठक लेंगे। शाम 4.30 बजे महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक विभाग, किसान कांग्रेस के जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, रायपुर के पदाधिकारियों के संयुक्त बैठक लेंगे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये बैठक अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कि रायपुर एवं दुर्ग संभाग स्तरीय बैठक आज दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रखी गई है ।जिसमें महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी निशा सिंह, स्मिता बरुआ ,आरती सिंह, प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेगे।
विज्ञापन