{"_id":"5fd35c198ebc3e3b430ac438","slug":"chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel-taunt-shivraj-singh-chouhan-says-who-purchase-25-25-mlas-are-talking-about-killing-democracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बघेल का शिवराज पर तंज, 25-25 विधायक खरीदने वाले लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बघेल का शिवराज पर तंज, 25-25 विधायक खरीदने वाले लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहे हैं
Fri, 11 Dec 2020 05:19 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 11 Dec 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को कहा कि सभी नेताओं और जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है, ममता बनर्जी उसे देख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा। बघेल ने कहा, जिन्होंने 25-25 विधायक खरीद लिए वो लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहे हैं ये हास्यास्पद है।
विज्ञापन
राज्य की जनता अगले चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जवाब देगी- सिंधिया
भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में पार्टी प्रमुख जे पी नड्डा के काफिले पर हमले की निंदा की और कहा कि राज्य की जनता अगले चुनावों में उनकी सरकार को उखाड़कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जवाब देगी।
विज्ञापन
भाजपा न तो डरेगी और न ही झुकेगी- सिंधिया
सिंधिया ने कहा, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार को समझना चाहिए कि भाजपा न तो डरेगी और न ही झुकेगी। सिंधिया ने संवाददाताओं से कहा कि जिस तरह से बंगाल में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ... लोग उसे उखाड़कर सरकार को करारा जवाब देंगे।
विज्ञापन
सीएम पद पर बने रहेंगे भूपेश बघेल
वहीं, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बहस छिड़ी हुई है कि ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हटाकर ये कुर्सी टी एस सिंह देव को दी जा सकती है। हालांकि कांग्रेस के उच्च सूत्रों ने इस बात से इनकार कर दिया है। अब इस तरह की अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है। कांग्रेस के उच्च सूत्रों ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हटाकर टी एस सिंह देव को मुख्यमंत्री बनाने का कोई प्रस्ताव ही नहीं है। छत्तीसगढ़ में केवल कांग्रेस की ही सरकार है, वहां दो दलों की सरकार नहीं है इसलिए ऐसा प्रस्ताव वहां पर लागू नहीं होता है।