{"_id":"5bfbaa21bdec2241417d17a1","slug":"chhattisgarh-assembly-election-2018-congress-worker-guarding-evm-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ चुनाव: ईवीएम की राजनीतिक पहरेदारी में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ चुनाव: ईवीएम की राजनीतिक पहरेदारी में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Nov 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। ईवीएम मशीन में गड़बड़ी की आशंका के चलते कई दलों ने अपने लोगों को स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर तैनात कर रखा है। जशपुर में ऐसी ही राजनीतिक पहरेदारी करते हुए एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। अभी मौत के कारण का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने जताई आशंका, कार्यकर्ता बने चौकीदार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ की आशंका जाहिर की थी। इस आशंका के मद्देनजर कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर राजनीतिक पहरेदारी में जुट गए। इस पहरेदारी के चक्कर में जशपुर में स्ट्रांग रूम के बाहर एक कार्यकर्ता की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन
रविवार सुबह अचानक बिगड़ी तबियत
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ता पंकज तिर्की शनिवार की रात स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा दे रहे थे। रविवार सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर पंकज को अंबिकापुर के होलीक्रॉस हॉस्पिटल रेफर किया गया मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वो कुनकुरी के कालीबा गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन