फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhatisgarh assembly election 2018 : Tremendous enthusiasm showed by voters

छत्तीसगढ़ चुनाव के कुछ दिलचस्प तथ्य: इस गांव में 15 साल बाद लोगों ने मतदान किया

Mon, 12 Nov 2018 04:32 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Nov 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
chhatisgarh assembly election 2018 : Tremendous enthusiasm showed by voters
छत्तीसगढ़ चुनाव - फोटो : PTI
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए सोमवार को 18 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। संगीनों के साये में हुए चुनाव में कई मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें नजर आईं। कई केंद्र ऐसे थे जहां इस बार मतदाताओं ने भारी मौजूदगी दर्ज कराई। ना सिर्फ बुजुर्ग बल्कि दिव्यांग भी बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचे। इनकी मदद सुरक्षा में तैनात जवानों ने भी की। आपको बता रहे हैं मतदान से जुड़े कुछ खास और दिलचस्प तथ्य। 
विज्ञापन


-साल 2013 में ‘भेज्जी दो’ और गोरखा मतदान केंद्र में कोई मतदान नहीं हुआ था। लेकिन इस बार इन मतदान केंद्रों में 11 और 20 ग्रामीणों ने मतदान किया है। ‘भेज्जी एक’ मतदान केंद्र में पिछली बार केवल एक मतदाता ने वोट डाला था| लेकिन इस बार मतदाता यहां मतदान कर रहे हैं।
विज्ञापन


-दंतेवाड़ा के नीलावाया केंद्र को मादेन्दा शिफ्ट किया गया है, यहां दोपहर एक बजे तक केवल 5 वोट ही डले थे, जबकि यहां 743 मतदाता हैं।

-कांकेर जिले की ग्राम पंचायत किशनपुरी में मतदान करने आ रहे वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं को ई-रिक्शा के माध्यम से मतदान केंद्र पहुँच सेवा दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुकमा जिले के पालाम अडगु गांव में 15 साल बाद लोगों ने मतदान किया।  

-कोंटा विधानसभा क्षेत्र के सेंदुरगुड़ा में साल 2013 के विधानसभा चुनाव में केवल पांच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। वहीं इस बार 315 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया है।

-मुकरम मतदान केंद्र में पिछले वर्ष मतदान नहीं हुआ था। इस बार वहां 156 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed