फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Effect cold disappears in Chhattisgarh, heat increasing, no change temperature

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर गायब, धीरे-धीरे बढ़ रही गर्मी, 4 दिनों तक तापमान में नहीं होगा बदलाव

Sat, 17 Feb 2024 11:14 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 17 Feb 2024 11:14 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम बदल रहा है। प्रदेश में दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। अब धूप भी तेज होने लगी है। ऐसे में लगभग ठंड का असर खत्म हो चुकी है। हालांकि सरगुजा संभाग में ठंड का असर बरकरार है।

विज्ञापन
CG Weather News: Effect cold disappears in Chhattisgarh, heat increasing, no change temperature
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम बदल रहा है। प्रदेश में दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। अब धूप भी तेज होने लगी है। ऐसे में लगभग ठंड का असर खत्म हो चुकी है। हालांकि सरगुजा संभाग में ठंड का असर बरकरार है। प्रदेश में कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है। आने वाले पांच दिनों तक तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। आज शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में बदलाव हो सकता है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक द्रोणिका उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से उत्तरी तेलंगाना और दक्षिण विदर्भ होते हुए छत्तीसगढ़ के मध्य भागों तक औसत टल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अचानक मौसम में बदलाव हो रहा है। इसके साथ ही कई जगहों पर हल्की बारिश की स्थिति बन जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी नजर आ रही है। तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। इससे ठंड का असर खत्म होते जा रहा है। हालांकि अभी भी सरगुजा संभाग में ठंड का असर है। द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन का तापमान बढ़ने और तेज धूप होने की वजह से गर्मी बढ़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों शुक्रवर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। राजधनी रायपुर में 32,बिलासपुर में 31.6 अंबिकापुर में 27.5 जगदलपुर में 33.6 दुर्ग में 32.4 और राजनांदगांव में 31.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है, जो कि कई जगहों पर सामान्य से ज्यादा रहा है। 


आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ है। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्युनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों मौसम का मिजाज बदलने से प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed