{"_id":"6555b45e134de94a7f059d07","slug":"cg-election-2023-liquor-shops-closed-in-raipur-till-17th-november-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023: चुनाव को लेकर रायपुर में शराब की दुकानें बंद, बेचते पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election 2023: चुनाव को लेकर रायपुर में शराब की दुकानें बंद, बेचते पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
Thu, 16 Nov 2023 11:49 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:49 AM IST
सार
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजधानी रायपुर में सभी शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया है। सभी शराब दुकानों को 17 नवंबर तक बंद किया गया है।
विज्ञापन
राजधानी रायपुर में सभी शराब की दुकानों को बंद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजधानी रायपुर में सभी शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया है। सभी शराब दुकानों को 17 नवंबर तक बंद किया गया है। वोटिंग को ध्यान में रखते हुए रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे नरेन्द्र ने मदिरा दुकानों को बंद रखने के लिए आदेश जारी किया है। इस विषय में आबकारी विभाग ने जिला प्रशासन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को जानकारी देते हुए सभी मदिरा दुकानों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
चुनाव को देखते हुए बीते दिनों बुधवार से सभी मदिरा दुकानों को बंद कर दिया गया है। विधानसभ 2023 चुनाव को शांतिपूर्वक करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस समय में किसी भी प्रकार के अवैध शराब बिक्री करने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें देशी मदिरा दुकाने, विदेशी मदिरा दुकाने, होटलबार, असैनिक विनोदगृह भी बंद रखे जाने के आदेश दिए हैं। उक्त अवधि में मदिरा की कोई भी दुकान, रेस्ट्रोरेन्ट, होटल, क्लब और मदिरा बेचने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन