फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election 2023: Assam CM said Modi guarantee will be fulfilled as soon government comes

CG Election 2023: कांग्रेस पर जमकर बरसे असम के सीएम, सरमा ने कहा- मोदी की गारंटी सरकार आते ही होगा पूरा

Wed, 15 Nov 2023 03:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 15 Nov 2023 03:55 PM IST
सार

Chhattisgarh Assembly Election 2023: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पुराने वादे पूरे नहीं किए और कांग्रेसी अब फिर नए वादे लेकर आ गए।

विज्ञापन
CG Election 2023: Assam CM said Modi guarantee will be fulfilled as soon government comes
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टी चुनावी प्रचार के लिए प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। बीते दिनों मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा छत्तीसगढ़ दौरा रहा। वो राजिम और मैनपुर में आयोजित आमसभा को संबोधित किए। इस दौरान सीएम हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पुराने वादे पूरे नहीं किए और कांग्रेसी अब फिर नए वादे लेकर आ गए।

विज्ञापन

  
हिमंता बिस्वा सरमा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की संकल्प पत्र के अनुसार सभी वादे पूरे होंगे। इसकी गारंटी पीएम मोदी ने खुद ली है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के नेता बनकर उभरे हैं। पूरी दुनिया जानती है, मोदी जो बोलते है वह करते हैं, तभी तो हम सब कहते हैं- मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी, तो विकास कार्य होंगे। जनता ने ठान लिया है कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है।
विज्ञापन


उन्होंने ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार  वादाखिलाफी है। इस पर सवाल दागा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी और सीएम भूपेश बघेल ने चुनाव जीतने के लिए 2018 में जो बड़े-बड़े वादे किए थे, उनका क्या हश्र हुआ? गंगाजल हाथ में लेकर छत्तीसगढ़ में शराबबंदी करने का वादा किया था, बेरोजगारों को नौकरी और बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं को पांच सौ रुपए प्रतिमाह, हर साल चार गैस सिलेंडर मुफ्त में देने, दो साल का बकाया बोनस, क्या ये सारे वादे पूरा हुए? उन्होंने तंज कसा कि पुराने वादे पूरे नहीं किए और कांग्रेसी अब फिर नए वादे लेकर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के सीएम ने निशाना साधते हुए कहा कि महादेव के नाम से एप बनाकर लूट कर दी। चुनाव में जनता इसका हिसाब लेगी और चुनाव के बाद महादेव हिसाब लेंगे। एप बनाना ही था तो कोई और नाम रख लेते। हमारे आराध्य देव के नाम का उपयोग लूटने के लिए क्यों किया? 508 करोड़ रुपए सट्टे के पैसे का लिया। उन्होंने डिप्टी सीएम टीएस को घेरते हुए कहा कि दिल्ली में भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री बनने पर सहमति बनी थी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भूपेश बघेल पूरे पांच साल तक सीएम बने रहे, ये इनका 'सौदाई-कमाल' है। 


सरमा ने कहा कि भाजपा की गारंटी सरकार बनते ही पूरा होगा। लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। महतारी वंदन योजना के तहत हर विवाहिता को सालाना 12 हजार रुपए उनके खाते में डाले जाएंगे। 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रूपए में खरीदेंगे। युवाओं को रोजगार देगें। छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को मुक्त कराएंगे। पहले चरण में भाजपा बहुत अच्छी स्थिति में है। 17 तारीख को दूसरे चरण के मतदान में कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से सरकार बनानी है, यह जनता का उत्साह बता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed