CG Dussehra 2025: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हर साल की तरह इस वर्ष भी भव्य तरीके से विजयादशमी का पर्व मनाया गया। इस साल डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े 101 फीट के रावण का पुतला का दहन किया गया। प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने रावण के पुतला को जलाया। वहीं 80-80 फीट के मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का भी दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने जय श्रीराम...जय श्रीराम...के नारे लगाये।
{"_id":"68de8f785b36e24e67088088","slug":"cg-dussehra-2025-110-feet-ravana-effigy-burnt-in-wrs-colony-raipur-see-live-video-2025-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CG Dussehra 2025: रायपुर के डब्ल्यूआरएस मैदान में 101 फीट के रावण का हुआ दहन, लोगों ने कहा- जय श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Dussehra 2025: रायपुर के डब्ल्यूआरएस मैदान में 101 फीट के रावण का हुआ दहन, लोगों ने कहा- जय श्रीराम
Thu, 02 Oct 2025 10:12 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:12 PM IST
सार
CG Dussehra 2025: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हर साल की तरह इस वर्ष भी भव्य तरीके से विजयादशमी का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में 101 फीट के रावण का हुआ दहन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शानदार आतिशाबाजी ने मोहा मन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इस दौरान पश्चिम बंगाल से विशेषतौर पर आये कलाकारों ने रोमांचक आतिशबाजी की। इसे देखने बड़ी संख्या में लोग डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान पहुंचे। कार्यक्रम में विशाल जनसमूह ने रावण दहन और आतिशबाजी का रोमांचक दृश्य देखा और देर तक उत्सव का आनंद लिया।यहां 55 वर्षों से दशहरा का पर्व भव्य तरीके से मनाया जाता है।
राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंच पर आसीन रहे।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंच पर आसीन रहे। राज्यपाल डेका ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व आत्ममंथन का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने भीतर के अहंकार और बुराई का त्याग कर समाज और राष्ट्र की प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। यह पर्व हमें अपने भीतर के नकारात्मक विचारों और प्रवृत्तियों को त्यागकर सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
मंच पर उपस्थित अतिथि। राज्यपाल ने रिमोट से बटन दबार किया रावण के पुतला का दहन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।