फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP former CM Raman Singh holds protest outside Civil Lines Police Station raipur over toolkit case

टूलकिट मामला: पूछताछ के लिए रमन सिंह के आवास पर पहुंची पुलिस, पूर्व सीएम बोले- सोनिया के इशारे पर साजिश

Mon, 24 May 2021 01:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 24 May 2021 01:22 PM IST
सार

टूलकिट मामले पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है। छत्तसीगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से आज रायपुर पुलिस पूछताछ करेगी, लेकिन उससे पहले रमन सिंह ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन
BJP former CM Raman Singh holds protest outside Civil Lines Police Station raipur over toolkit case
पूर्व सीएम रमन सिंह के आवास पर पहुंची पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

टूलकिट मामले में हर रोज नए अपडेट सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ रायपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस उनके आवास पर पहुंची है। इससे पहले, रमन सिंह ने इसका विरोध किया है। रमन सिंह समेत कुछ नेताओं ने रायपुर के सिविल लाइंस थाने के बाहर धरना दिया। रमन सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस पार्टी देश के खिलाफ साजिश हो रही है।

विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस ने टूलकिट मामले को लेकर रमन सिंह और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा बेवजह टूलकिट मामले में कांग्रेस को घसीट रही है। 
विज्ञापन

 

सिविल लाइंस थाने के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने धरना दिया। धरना स्थल पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी लगाए गए, जिसपर लिखा था कि टूलकिट बनाकर देश के खिलाफ साजिश रचने वाली और भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे करने वाली, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की हत्या करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ यह धरना है।


एनएसयूआई का आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, संबित पात्रा और अन्य लोगों ने कांग्रेस पार्टी के लेटरहेड का इस्तेमाल कर एक फर्जी टूलकिट वितरित की है। इस मामले में पुलिस सोमवार को रमन सिंह से अपने आवास पर मौजूद रहने के लिए कहा था, लेकिन उससे पहले ही रमन सिंह थाने के बाहर धरना पर बैठ गए हैं। 

पात्रा पुलिस के सामने नहीं हुए पेश

पिछले दिनों रायपुर के सिविल लाइन थाने में छत्तीसगढ़ एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। कथित फर्जी टूलकिट मामले में संबित पात्रा को रविवार को पुलिस ने नोटिस जारी कर पेश होने को कहा था, लेकिन पात्रा निजी कारणों का हवाला देकर पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। पात्रा ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था।  भाजपा नेता संबित पात्रा ने ट्विटर पर भी टूलकिट को लेकर कई ट्वीट्स किए थे।

भाजपा का कांग्रेस पर आरोप
गौरतलब है कि भाजपा ने कांग्रेस पर कोरोना संकट के वक्त एक ‘टूलकिट’ के जरिए प्रधानमंत्री मोदी की छवि बदनाम करने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस कोरोना महामारी के दौरान पीएम की छवि धूमिल करना चाहती है। वहीं कांग्रेस ने ऐसी किसी भी टूलकिट से इनकार किया है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा इस तरह के मामले को उठाकर कोरोना के दौरान सरकार द्वारी की जा रही लापरवाही को छुपाना चाहती है। कांग्रेस रिसर्च विंग के प्रमुख राजीव गौड़ा ने कहा कि AICC रिसर्च डिपार्टमेंट का बताकर BJP फर्जी टूलकिट प्रचारित कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed