फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   TS Singh said that the ticket was given on the basis of survey In Bilaspur

Bilaspur: 'हाईकमान के फैसले को सभी को मानना चाहिए', टीएस सिंहदेव बोले- सर्वे के आधार पर दिया गया टिकट

Fri, 20 Oct 2023 11:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 20 Oct 2023 11:21 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि दो दिन की तैयारी से चुनाव नहीं लड़ा जा सकता और प्रत्याशी चयन के लिए कई दौर के सर्वे रिपोर्ट का सहारा लिया जाता है। पार्टी ने 90 में से 83 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है।

विज्ञापन
TS Singh said that the ticket was given on the basis of survey In Bilaspur
टीएस सिंहदेव, डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में टिकट बंटवारे को लेकर सियासी घमासान बना हुआ है। इसी बीच क्षेत्रीय दौरे पर रामानुजगंज पहुंचे उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि टिकट का निर्णय सर्वे के आधार पर लिया गया है। हम सभी को हाईकमान के निर्णय को स्वीकार करना चाहिए। अगले मुख्यमंत्री को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, हाईकमान जिसको सीएम बनाता है वो सीएम बनेगा। बृहस्पत सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर किए गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता और चुनाव परिणाम के ऊपर सब कुछ निर्भर है।

विज्ञापन

 

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि दो दिन की तैयारी से चुनाव नहीं लड़ा जा सकता और प्रत्याशी चयन के लिए कई दौर के सर्वे रिपोर्ट का सहारा लिया जाता है। पार्टी ने 90 में से 83 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। वहीं टीएस सिंहदेव ने बगैर नाम लिए नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी से जिनके जुड़े रहने की भावना है, उन्हें पार्टी आलाकमान का निर्णय मानना चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरअसल डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव आज अल्प प्रवास के दौरान रामानुजगंज पहुंचे थे। वे बलरामपुर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता के निधन के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रदेश में अब तक सात सीटों पर प्रत्याशियों का चयन नहीं हुआ है, प्रत्याशियों के नामों पर मंथन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed