फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Railway Security Crackdown 17 Arrested as RPF Uncovers Inter-State Copper Cable Theft Gang

दिल्ली से आकर किराए के मकान में ली पनाह: स्कूटर पर रेकी कर चुराते थे रेलवे की कॉपर केबल; 17 आरोपी दबोचे गए

Wed, 16 Sep 2026 06:26 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Wed, 16 Sep 2026 06:26 PM IST
सार

बिलासपुर और अनूपपुर रेल क्षेत्र में रेलवे की कॉपर केबल चोरी करने वाले गिरोह का आरपीएफ ने खुलासा किया है। कार्रवाई में 10 चोरों और चोरी का सामान खरीदने वाले सात रिसीवर समेत कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Railway Security Crackdown 17 Arrested as RPF Uncovers Inter-State Copper Cable Theft Gang
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

रेलवे सुरक्षा बल ने बिलासपुर और अनूपपुर रेल क्षेत्र में सक्रिय कॉपर केबल चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 10 चोर और चोरी का सामान खरीदने वाले सात रिसीवर शामिल हैं। आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी की गई कॉपर केबल, रेलवे की अन्य तांबे की सामग्री और रेकी में इस्तेमाल किए गए चार स्कूटर जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


किराए के मकान में रहकर करते थे रेकी
रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार, बुढ़ार, सिंहपुर, छादा और शहडोल क्षेत्र में रेलवे की कॉपर केबल चोरी होने की कई घटनाएं दर्ज की गई थीं। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर आरपीएफ बिलासपुर और अनूपपुर की संयुक्त टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि गिरोह के बदमाश दिल्ली से अनूपपुर आकर किराए के मकानों में ठहरते थे। इसके बाद आरोपी स्कूटर पर सवार होकर रेलवे ट्रैक तथा आसपास के इलाकों में घूम-घूमकर कॉपर केबल और तांबे के अन्य उपकरणों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही आरोपी केबल काटकर चोरी कर लेते थे।
विज्ञापन


चांदनी चौक की कबाड़ मंडी में बेचते थे चोरी का सामान
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जानकारी दी कि वे चोरी की गई रेलवे सामग्री को दिल्ली ले जाते थे। वहां चांदनी चौक स्थित कबाड़ मंडी में इस सामान को बेचा जाता था। गिरोह में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों के साथ चोरी का माल खरीदने वाले रिसीवर भी बराबर शामिल थे। गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए आरपीएफ ने प्रभावित रेलखंडों में लगातार निगरानी बढ़ा दी और सुरक्षा गश्त तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  झीरम घाटी नक्सली हमले में 10 दोषियों को फांसी की सजा: 29 लोगों की हत्या पर 13 साल बाद आया फैसला

उमरिया और गाजियाबाद से गिरफ्तारी
मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने दो आरोपियों को उस समय पकड़ा, जब वे उमरिया में ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, एक अन्य आरोपी को गाजियाबाद स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य बदमाशों को भी पकड़ लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में चोरी की कॉपर केबल और अन्य तांबे की सामग्री बरामद हुई है। रेकी में इस्तेमाल किए गए चार स्कूटर भी जब्त किए गए हैं। आरपीएफ की जांच फिलहाल जारी है, जिसमें गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और खरीदारों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed