फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Police arrested two absconding accused in the murder of Prahlad Lonia

Bilaspur: प्रहलाद लोनिया की हत्या में फरार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, गाना बजाने को लेकर हुई थी मारपीट

Wed, 15 Mar 2023 06:47 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Wed, 15 Mar 2023 06:47 PM IST
सार

देर रात्रि बाजा बजाने की बात पर गाली गलौच धमकी देकर लोहे के रॉड, लकड़ी के बट और प्लास्टिक पाइप से मारपीट की थी। जिसमें मंगल लोनिया एवं मोहल्ले की अन्य महिलाओं को चोट आई थी। इस दौरान प्रहलाद लोनिया की गंभीर चोट लगने से इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।

विज्ञापन
Police arrested two absconding accused in the murder of Prahlad Lonia
प्रहलाद लोनिया की हत्या में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर की सिटी कोतवाली पुलिस ने कातियापारा निवासी प्रहलाद लोनिया की हत्या के मामले में फरार आरोपी संतोष यादव उर्फ तना और मानस गढेवाल को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, 6 अक्टूबर 2022 की रात आरोपी तना यादव, मानस, रविदास मानिकपुरी एवं अंकित रजक ने देर रात्रि बाजा बजाने की बात पर गाली गलौच धमकी देकर लोहे के रॉड, लकड़ी के बट और प्लास्टिक पाइप से मारपीट की थी।

विज्ञापन


जिसमें मंगल लोनिया एवं मोहल्ले की अन्य महिलाओं को चोट आई थी। इस दौरान प्रहलाद लोनिया की गंभीर चोट लगने से इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। मामले में पुलिस में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली थी। लेकिन प्रकरण में 02 अन्य आरोपी संतोष यादव उर्फ तना एवं मानस गढेवाल उर्फ मलखान घटना के दिन से फरार थे। सीएसपी कोतवाली पूजा कुमार ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

 
जिस पर निरीक्षक सिटी कोतवाली प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम बनाकर प्रकरण के फरार आरोपी संतोष यादव उर्फ तना और मानस गढेवाल उर्फ मलखान को अटल आवास भाटागांव जिला रायपुर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। लेकिन इस पूरे मामले में बड़ी बात यह थी की प्रहलाद लोनिया की हत्या की रात उसके परिजन और मोहल्लेवासी कोतवाली थाना पहुंचे थे। उन्होंने लड़ाई की सूचना दी थी तब वहां पदस्थ प्रधान आरक्षक ने उन्हें हत्या हो जाएगी तब आना का कर भगा दिया था। सुबह होते-होते लड़ाई के बाद इलाज के दौरान प्रहलाद लोनिया की मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed