{"_id":"665ca9febd8a154c36086886","slug":"lok-sabha-election-congress-candidate-from-bilaspur-made-serious-allegations-against-election-commission-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur Lok Sabha Election: कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, गिनाए ये खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur Lok Sabha Election: कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, गिनाए ये खामियां
Sun, 02 Jun 2024 10:51 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 02 Jun 2024 10:51 PM IST
सार
कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग पक्षपात पूर्ण तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दस्तावेज और प्रारूप 17C के आंकड़ों में भिन्नता है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना से ठीक दो दिन पहले बिलासपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, बिलासपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग पक्षपात पूर्ण तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दस्तावेज और प्रारूप 17C के आंकड़ों में भिन्नता है। कई मशीनों के नंबर अलग हैं। कुछ मशीनों के नंबर ही उपलब्ध नहीं कराए गए।
विज्ञापन
लोकसभा के 2251 में से 611 मतदान केंद्रो में इस तरह की गड़बड़ी का आरोप भी लगाया है। ऐसे में उन्होंने चुनाव आयोग को आवेदन लिखकर इन गड़बड़ियों पर दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन आयोग की तरफ से उन्हें अब तक कोई जवाब नहीं आया, उन्होंने कहा की इससे यह स्पष्ट होता है कि चुनाव आयोग इस बात की जानकारी छिपाना चाहता है।
विज्ञापन