फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   High Court took cognizance of accident in Kabirdham district

Bilaspur: कबीरधाम जिले में हुए भीषण हादसे का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, 24 मई को होगी सुनवाई

Tue, 21 May 2024 10:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 21 May 2024 10:16 PM IST
सार

हादसे में मौके पर 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार लोगों ने कुकदूर के सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पिकअप में 36 लोग सवार थे।

विज्ञापन
High Court took cognizance of accident in Kabirdham district
बिलासपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर इसे जनहित याचिका के रूप में रजिस्टर्ड किया है। 24 मई को चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच इस पर सुनवाई करेगी।

विज्ञापन


कवर्धा जिले में कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी के पास कल यानी सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे यह हादसा हुआ। सभी ग्रामवासी सेमहारा के रहने वाले थे, जो तेंदूपत्ता तोड़कर पिकअप से वापस आ रहे थे। मारे गए लोगों में 18 महिला व एक पुरुष शामिल हैं। तीन गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने से वाहन बंजारी घाट बाहपानी के मोड़ के पास 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा था।
विज्ञापन


ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। ड्राइवर दिनेश से पुलिस जानकारी ले रही है। हादसे में मौके पर 15 लोगों की मौत हो गई थी, चार लोगों ने कुकदूर के सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पिकअप में 36 लोग सवार थे। ये सभी लोग जंगल गए थे और तेंदूपत्ता तोड़कर वापस आ रहे थे, तभी मोड़ के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीधे नीचे खाई में जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed