फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Deputy CM Sao said May God give wisdom to those who do not believe in Ramlala

Bilaspur: डिप्टी सीएम साव बोले- रामलला को नहीं मानने वालों को सदबुद्धि दें भगवान, मुझे आता है तरस

Tue, 16 Apr 2024 06:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 Apr 2024 06:51 PM IST
सार

बिलासपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि रामलला को नहीं मानने वाले लोगों को भगवान सद्बुद्धि दें।

विज्ञापन
Deputy CM Sao said May God give wisdom to those who do not believe in Ramlala
डिप्टी सीएम साव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि रामलला को नहीं मानने वाले लोगों को भगवान सद्बुद्धि दें। वे भारत माता और रामलला के लिए काम करें, अंततः सभी को भगवान राम की शरण में आना पड़ेगा। समय रहते आ जाएं तो इसी में उनकी भलाई है।

विज्ञापन

 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण हमारे लिए कभी भी चुनाव का मुद्दा नहीं रहा है, रामलला का मुद्दा हमारी आस्था और हमारे श्रद्धा का विषय रहा है। जो लोग राम को राजनीतिक मुद्दा मानते हैं उनकी बुद्धि पर मुझे तरस आता है।

विज्ञापन

 

आज बिलासपुर से 1008 रामभक्तों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। देशभर में पहली बार ऐसा हुआ जहां रामनवमी में रामलाल के दर्शन करने 1008 रामभक्त एक साथ 25 बसें और 20 कार में एक साथ भगवान श्रीराम के दरबार अयोध्या पहुंचेंगे। इन्हें ले जाने, ठहरने, खाने सहित सभी व्यवस्था की गई हैं। रामभक्तों को रवाना करने से पहले यहां सुंदरकांड का पाठ किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव,धरमलाल कौशिक,अमर अग्रवाल,धर्मजीत सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण झा ने झंडी दिखाकर काफिले को रवाना किया। भक्त रवाना होने के बाद अंबिकापुर में भोजन करेंगे। इसके बाद अगले दिन सुबह प्रयागराज में संगम स्नान करेंगे। फिर अयोध्या पहुंचकर भगवान के दर्शन करेंगे।रामलला के दर्शन करने जा रहे रामभक्तो में भी खासा उत्साह देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed