फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Attacked with knife after putting chilli powder in eyes in Bilaspur

Bilaspur: आंखों में मिर्च पाउडर डालकर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 21 May 2024 08:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 21 May 2024 08:40 PM IST
सार

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र मे युवक के उपर मिर्ची पाउडर डालकर चाकू चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। घटना में एक नाबालिक के साथ 2 अन्य आरोपी शामिल थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया।

विज्ञापन
Attacked with knife after putting chilli powder in eyes in Bilaspur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र मे युवक के उपर मिर्ची पाउडर डालकर चाकू चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। घटना में एक नाबालिक के साथ 2 अन्य आरोपी शामिल थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया।

विज्ञापन

 

दरअसल अटल अवास चौबे कालोनी सरकण्डा मे रहने वाले प्रार्थी मो मंसूर अली पिता अली मोहम्मद उम्र 55 वर्ष 20 मई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके बेटे मोहम्मद फरमान को अजय कोरी, राजा यादव और एक नाबालिग बालक एक सप्ताह पहले घर के पास तुम गाली गलौच किये थे कहते हुये फरमान के आंख में मिर्ची पाउडर डालकर चाकु से ताबड़तोड़ वार कर चोट पहुंचा दिया। इसी बीच मौके पर मंसूर अली को आते देख बदमाश भाग गये हैं प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। 

विज्ञापन

 

इस दौरान पुलिस टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी फरार हो गये थे और लगातार अपना ठिकाने बदल रहे थे।जिन्हे सूचना पर सीपत चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी अजय कोरी,राजा यादव को एक अन्य नाबालिक साथी के साथ पकड़ा गया जिन्हें विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। वही नाबालिक बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed