फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Success in Naxal operation Jantana Sarkar vice president arrested with explosive material in Bijapur

बीजापुर: नक्सल अभियान में सफलता, विस्फोटक सामग्री के साथ जनताना सरकार उपाध्यक्ष गिरफ्तार

Mon, 21 Jul 2025 06:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 21 Jul 2025 06:53 PM IST
सार

बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बासागुड़ा थाना पुलिस और कोबरा 210 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में एक सक्रिय नक्सली को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Success in Naxal operation Jantana Sarkar vice president arrested with explosive material in Bijapur
जनताना सरकार उपाध्यक्ष गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बासागुड़ा थाना पुलिस और कोबरा 210 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में एक सक्रिय नक्सली को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह संयुक्त कार्रवाई आज कुम्हारपारा और धरमापुर के मध्य क्षेत्र में की गई। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मोड़ियम सुक्कु पिता बुधरू, उम्र 35 वर्ष, निवासी डल्ला के रूप में हुई है। सुक्कु,  डल्ला आरपीसी जनताना सरकार में उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय नक्सली सदस्य है। 
विज्ञापन


कब्जे से एक नग टिफिन बम, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर,पावर सोर्स बैटरी, जमीन खोदने के औजार बरामद किया गया है। बताया गया है कि मोड़ियम सुक्कु के विरुद्ध थाना बासागुड़ा में एक स्थाई वारंट भी लंबित था। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर  न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed