{"_id":"6a9bf606a9e18062c700723e","slug":"bijapur-police-crack-down-on-illegal-liquor-in-awapalli-over-37-litres-seized-accused-arrested-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: आवापल्ली में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 37 लीटर से ज्यादा शराब-बीयर जब्त, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: आवापल्ली में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 37 लीटर से ज्यादा शराब-बीयर जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 05 Sep 2026 04:30 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 04:30 PM IST
सार
आवापल्ली में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकान से 37 लीटर 400 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की। मामले में दुकान संचालक को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते एसडीओपी शरद जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में अवैध शराब के विक्रय और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत आवापल्ली पुलिस ने 4 सितंबर को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दुकान में दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की। मामले में दुकान संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार थाना आवापल्ली क्षेत्र में अवैध रूप से शराब रखे जाने और बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शराब दुकान आवापल्ली के पास स्थित एक दुकान में दबिश दी जहां दुकानदार के कब्जे से अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने दुकानदार प्रदीप साहू के कब्जे से अवैध रूप से रखी गई करीब 37 लीटर शराब जब्त की।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: झीरम घाटी कांड पर टीएस सिंह देव का बड़ा बयान, बोले- जवाबदेही तय होगी तभी सामने आएगा पूरा सच
विज्ञापन
शराब को विधिवत जब्त करने के बाद आरोपी के विरुद्ध थाना आवापल्ली में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के विक्रय और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है। आवापल्ली क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी को इसी अभियान की महत्वपूर्ण कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।