{"_id":"6a9824328011048fcd0fdd9c","slug":"allegations-of-abduction-and-forced-marriage-of-a-student-from-a-porta-cabin-school-mla-seeks-high-level-probe-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4678117-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: पोटाकेबिन की नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण और जबरन शादी का आरोप, विधायक ने मांगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: पोटाकेबिन की नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण और जबरन शादी का आरोप, विधायक ने मांगी जांच
Wed, 02 Sep 2026 09:19 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 09:19 PM IST
सार
कन्या पोटाकेबिन में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली एक आदिवासी नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण और उसे दूसरे राज्य ले जाकर जबरन शादी कराने के आरोप ने बीजापुर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विधायक विक्रम मंडावी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर जिले के कन्या पोटाकेबिन में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली एक आदिवासी नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण और उसे दूसरे राज्य ले जाकर जबरन शादी कराने के आरोप ने बीजापुर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को गंभीर बताते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विधायक मंडावी ने आरोप लगाया कि पोटाकेबिन में अध्ययनरत छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सामने आए इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए, ताकि घटना की वास्तविकता और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके।
विधायक ने पोटाकेबिनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पूर्व में भी पोटाकेबिनों से जुड़ी घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से मांग की है कि कथित अपहरण और जबरन शादी के पूरे मामले की जांच वरिष्ठ स्तर पर कराई जाए। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। विधायक ने पोटाकेबिनों में रहने और पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों की छात्राओं को शिक्षा के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन और सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पोटाकेबिनों की व्यवस्थाओं को मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। प्रशासनिक स्तर पर जांच और कार्रवाई को लेकर अब सभी की नजर आगे की प्रक्रिया पर है।