फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara uproar; two more people killed in chhattisgarh biranpur village

Bemetara Violence: बिरनपुर में पिता-पुत्र की हत्या; हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों को 10 लाख और नौकरी

Tue, 11 Apr 2023 03:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Apr 2023 03:21 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में सोमवार को बुलाए गए बंद के दौरान जमकर बवाल हुआ था। बेमेतरा के बीरनपुर गांव में उप्रदवियों ने एक मकान फूंक दिया। इसके चलते वहां रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। इसमें आईजी आनंद छाबड़ा बाल-बाल बचे थे। 

विज्ञापन
Bemetara uproar; two more people killed in chhattisgarh biranpur village
बेमेतरा के बीरनपुर गांव में मिले दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बेमेतरा के बिरनपुर गांव में भड़की हिंसा की आग ठंडी नहीं हो पा रही है। गांव में दो और लोगों की हत्या कर दी गई। दोनों पिता-पुत्र हैं और उनके शव मंगलवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर एक खेत में मिले हैं। वहीं देर रात उपद्रवियों ने चोरभट्टी और चेचानमेटा गांव में भी दो मकानों में आग लगा दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। गांव में अभी भी फोर्स तैनात है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिंसा में मारे गए युवक के परिजन को नौकरी और 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ बंद के दौरान बवाल: बीरनपुर में मकान फूंका, ब्लास्ट में बचे IG; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव गिरफ्तार
विज्ञापन




देर रात दूसरे जिलों से मंगाई गई फोर्स
जानकारी के मुताबिक, देर शाम जब उपद्रवियों को वहां से खदेड़ा गया, तभी हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव में बच्ची सहित चार लोगों के शव और मिले हैं। इनकी भी हत्या करने की बात कही गई है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल गांव में देर रात 600 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। दूसरे जिलों से भी फोर्स मंगवाई गई है। आने-जाने वालों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। स्कूल और कॉलेज जाने वाले परीक्षार्थियों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें...Raipur: बीजेपी बोली- छत्तीसगढ़ बना 'मिनी पाकिस्तान', कांग्रेस ने कहा- ये छत्तीसगढ़ी महतारी का अपमान, माफी मांगो




बेमेतरा जिले में लगाई गई धारा-144

बेमेतरा एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि बीरनपुर और साजा गांव के बीच कोरवा गांव है। वहां दो शव मिले थे। दोनों के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों की पहचान रहीम (55) पुत्र उम्मद मोहम्मद और उसके बेटे ईदुल मोहम्मद (35) के रूप में हुई है। दोनों सोमवार को बकरी चराने के लिए निकले थे। इस दौरान किसी ने दोनों की हत्या कर दी। कई जगह से हिंसा की खबर आ रही है, लेकिन पुष्टि नहीं हो रही है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अब प्रशासन ने पूरे जिले में धारा-144 को लगा दिया गया है। 

 

यह भी पढ़ें...बेमेतरा बवाल, छत्तीसगढ़ कल बंद: दो समुदायों में विवाद के बाद धारा-144 लगाई, देर रात गांव पहुंचे भाजपा नेता



कमिश्नर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिरनपुर गांव में हुई हिंसा में मारे गए युवक 22 साल के भुनेश्वर साहू के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का एलान किया है। साथ ही उन्हें 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद यह निर्णय लिया गया है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू और अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार को रायपुर में मुख्यमंत्री से भेंट की थी। साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने कमिश्नर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। जांच टीम के एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देनी होगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से की शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है। 



युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा
दरअसल, 8 अप्रैल को बीरनपुर गांव में दो समुदायों के लड़कों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद इसमें बड़े भी शामिल हो गए। इस दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था। इसे देखते हुए जहां बीरनपुर में धारा-144 लगा दी गई थी, वहीं पूरे प्रदेश में भी पुलिस फोर्स सड़कों पर थी। संभावना थी कि इस बंद के बाद हालात सुधर जाएंगे, लेकिन हत्या के बाद फिर क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। 



बंद के दौरान भी हुआ था उप्रदव
छत्तीसगढ़ में सोमवार को बुलाए गए बंद के दौरान जमकर बवाल हुआ था। बेमेतरा के बीरनपुर गांव में उप्रदवियों ने एक मकान फूंक दिया। इसके चलते वहां रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। इसमें आईजी आनंद छाबड़ा बाल-बाल बचे थे। वहीं रायपुर में भी उपद्रवियों ने रावणभाठा अंतरराज्यीय बस स्टैंड से संचालन रोकने के लिए एक बस पर पथराव कर दिया था। साथ ही शहर के सभी बाजार और मॉल बंद करा दिए गए थे। इसके अलावा हाईवे जाम कर सड़क पर प्रदर्शन किया गया। देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed