फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara ruckus; 11 arrested, Chhattisgarh bandh of Hindu organizations tomorrow

बेमेतरा बवाल, छत्तीसगढ़ कल बंद: दो समुदायों में विवाद के बाद धारा-144 लगाई, देर रात गांव पहुंचे भाजपा नेता

Sun, 09 Apr 2023 03:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Apr 2023 03:03 PM IST
सार

बवाल की शुरुआत दो स्कूली बच्चों के बीच विवाद से हुई थी। दोनो अलग-अलग समाज के थे। विवाद ने बड़ा रूप लिया और फिर दो पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस गांव में बीते कुछ माह से विवाद होता आ रहा है। 

विज्ञापन
Bemetara ruckus; 11 arrested, Chhattisgarh bandh of Hindu organizations tomorrow
बवाल के दौरान वाहन में लगाई आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शनिवार दोपहर दो समुदायों के बीच हुए बवाल के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए गांव में धारा-144 लगाई गई है। गांव छावनी में तब्दील हो चुका है। गांव में अभी दुर्ग आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित बड़ी संख्या में जवान तैनात हैं। वहीं रविवार को सुरक्षा के बीच मृतक भुवनेश्वर साहू (22) का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले शनिवार देर रात भाजपा नेता मृतक के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे थे। हिंदू संगठनों की ओर से सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद बुलाया गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...बेमेतरा में बवाल: दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत और चार पुलिसकर्मी घायल, गांव में पुलिस तैनात
विज्ञापन




अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार, दो एफआईआर
मृतक के अंतिम संस्कार में जहां परिजनों के साथ समाज और क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। पहली एफआईआर हत्या मामले में हुई है। इसमें अभी तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दूसरा मामला पुलिसकर्मियों के ऊपर हमला करने को लेकर अज्ञात लोगों पर दर्ज किया गया है। गांव में जब पुलिस पहुंची हुई थी तो हत्या की नीयत से साजा थाना में पदस्थ एसआई बीआर ठाकुर पर हमला किया गया था। वह अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन






स्कूली बच्चों के बीच विवाद से शुरू हुआ बवाल
ग्राम बिरनपुर में दो समुदाय के बीच शनिवार दोपहर करीब एक बजे झड़प हो गई। इस झड़प में एक की मौत हुई और चार 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बवाल की शुरुआत दो स्कूली बच्चों के बीच विवाद से हुई थी। दोनो अलग-अलग समाज के थे। विवाद ने बड़ा रूप लिया और फिर दो पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस गांव में बीते कुछ माह से विवाद होता आ रहा है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने अंतरजातीय विवाह किया है। इसके बाद से यहां विवाद की स्थिति बनती आ रही है। कुछ संगठनों ने बीते दिनों ज्ञापन भी सौंपा था। 



कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे का है विधानसभा क्षेत्र
जिस गांव में यह बवाल हुआ है, वह राज्य के कृषि व पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे का क्षेत्र है। मंत्री रविन्द्र चौबे इस क्षेत्र के साजा विधानसभा के विधायक है। इस पूरे मामले के बाद बेमेतरा जिला प्रशासन व पुलिस की काफी किरकिरी हो रहीं है। गांव में बीते तीन माह से विवाद की स्थिति बन रही थी। यह गांव शक्तिघाट के नाम से भी प्रसिद्ध है। लोगों का कहना है कि गांव में विवाद के बनते स्थिति को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने शुरूआत से ध्यान नहीं दिया। आज जो स्थिति निर्मित हुई है, वह पुलिस की लापरवही से है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed