फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP says Chhattisgarh became 'mini Pakistan'

Raipur: बीजेपी बोली- छत्तीसगढ़ बना 'मिनी पाकिस्तान', कांग्रेस ने कहा- ये छत्तीसगढ़ी महतारी का अपमान, माफी मांगो

Mon, 10 Apr 2023 09:01 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 09:01 PM IST
सार

बीजेपी छत्तीसगढ़ ने अपने ट्ववीटर हैंडल से दो ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए इसके लिए माफी मांगने की बात कही। 
 

विज्ञापन
BJP says Chhattisgarh became 'mini Pakistan'
बीजेपी का ट्वीट, कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिहं ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद रहा। इस बंद को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में जमकर राजनीति देखने को मिली। इस दौरान बीजेपी छत्तीसगढ़ ने अपने ट्ववीटर हैंडल से दो ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए इसके लिए माफी मांगने की बात कही। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल पहले ट्वीट में बीजेपी ने लिखा कि 'विडंबना देखिए, जिस समय जिहादियों द्वारा बर्बरता से मारे गये हिन्दू युवक भुनेश्वर साहू की चिता जल रही थी, पूरा छत्तीसगढ़ ग़मगीन था, उसी समय मुख्यमंत्री भूपेश ईफ्तारी कर रहे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इसके बाद दूसरे ट्वीट में लिखा कि छत्तीसगढ़ बनता 'मिनी पाकिस्तान'
 

कांग्रेस ने ट्वीट पर जताई आपत्ति
इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने इस ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भाजपा की ओर से छत्तीसगढ़ को पाकिस्तान कहे जाना बेहद निंदनीय है। भाजपा ने मां भारती और छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया किया है। छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ जनता का अपमान किया है। छत्तीसगढ़ को पाकिस्तान कहे जाना क्या उचित है? क्या मोदी के नेतृत्व में देश पाकिस्तान बन गया भाजपा ये मान रही है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बीजेपी के द्वारा छत्तीसगढ़ को पाकिस्तान कहा जाना बेहद निंदनीय है। यह मां भारती और छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के इस ट्वीट से छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ जनता भी अपमानित महसूस करेगी। उन्होंने कहा कि विरोध में बीजेपी का इस स्तर तक गिर जाना दुर्भाग्यजनक है और इस पोस्ट के लिए बीजेपी को प्रदेश की जनता और छत्तीसगढ़ महतारी से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हताशा के दौर से गुजर रही है। मुद्दाविहीन हो चुकी है और लगातार छत्तीसगढ़ का अपमान कर रही है। छत्तीसगढ़ को मिनी पाकिस्तान बताकर मां भारती और छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया है। छत्तीसगढ़ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी की ननिहाल है। माता कौशल्या का मायका है। यहां बाबा घासीदास के मनखे -मनखे एक समान के संदेश गुंजता है। माता कर्मा की पूजा होती है। बूढ़ादेव की पूजा होती है इस पावन धरती को भाजपा पाकिस्तान का कहकर अपमान कर रही है। भाजपा प्रदेश में रह रहे पौने तीन करोड़ जनता को पाकिस्तानी घोषित कर रही है। भाजपा को अपने इस हरकत के लिए मां भारती और छत्तीसगढ़ महतारी और प्रदेश के पौने तीन करोड़ जनता से माफी मांगनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता पहली बार छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान कर रहे ऐसा नहीं है। मिनी पाकिस्तान कहने के एक दिन पहले  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने छत्तीसगढ़ की तुलना तालिबान से करके छत्तीसगढ़ को तालिबान बताने का षड्यंत्र किया था? भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ की मूर्ति लगाने पर आपत्तिजनक बयान दिया था। डी पुरंदेश्वरी ने छत्तीसगढ़ की जनता की चुनी सरकार को थूककर बहा देने  बातें कर अपमान किया था। भाजपा लगातार छत्तीसगढ़ के विरोध में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में  वेमस्यता का जहर फैला रही है भाजपा राजनीतिक हताशा में मां भारती और छत्तीसगढ़ महतारी का भी अपमान कर रही है।

क्या है ट्वीट में 
बीजेपी छत्तीसगढ़ के ट्विटर हैंडल में एक कार्टून शेयर किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ में बैठा एक आदमी ब्रिटेन के ग्रूमिंग गैंग को छत्तीसगढ़ बुला रहा है। ट्वीट में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ को मिनी पाकिस्तान कहा है। वहीं बेमेतरा में हुई घटना को लेकर जिहादगढ़ करार दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed