{"_id":"668fcbea20490cc28e027f5a","slug":"anti-corruption-team-caught-babu-taking-bribe-in-narayanpur-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: एसडीएम कार्यालय में एंटी करप्शन टीम ने की छापेमारी, बाबू को रिश्वत लेते हुए पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: एसडीएम कार्यालय में एंटी करप्शन टीम ने की छापेमारी, बाबू को रिश्वत लेते हुए पकड़ा
Thu, 11 Jul 2024 05:41 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:41 PM IST
सार
नारायणपुर जिले के एसडीएम कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने एक रिश्वतखोर बाबू को रंगे हाथों पकड़ा है।
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसीबी की कार्रवाई से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। एसीबी की टीम ने नारायणपुर जिला कलेक्ट्रेट एसडीएम शाखा में सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ संकेर कुमेटी को आठ हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
विज्ञापन
मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है, जहां चांदनी चौक के रहने वाले लवदेव देवांगन से जमीन के नामांतरण के बदले एसडीएम शाखा में सहायक ग्रेड-2 पर पदस्थ संकेर कुमेटी कई दिनों से दस हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। इसके चलते लवदेव देवांगन ने मामले की शिकायत एसीबी जगदलपुर से की। इसके बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाकर रिश्वतखोर बाबू को गिरफ़्तार कर लिया है।
विज्ञापन