फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Vijay Baghel in Ambikapur said I am going to defeat CM

Ambikapur: 'मैं सीएम को हराने वाला हूं...सिंहदेव करते हैं मेरा सम्मान', विजय बघेल बोले- झूठ फैला रही कांग्रेस

Sat, 09 Sep 2023 03:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 09 Sep 2023 03:54 PM IST
सार

पाटन विधानसभा चुनाव को लेकर सांसद विजय बघेल ने कहा कि पाटन की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हराएगी। जिस मुख्यमंत्री से पूरा प्रदेश आज आक्रोशित है, उनसे पाटन की जनता आक्रोशित नहीं होगी क्या?

विज्ञापन
Vijay Baghel in Ambikapur said I am going to defeat CM
भाजपा सांसद विजय बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के घोषणापत्र समिति के संयोजक और पाटन से भाजपा के प्रत्याशी सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रदेश में किसान प्रताड़ित हैं। किसानों के साथ दादागिरी करते हुए उन्हें वर्मी कंपोस्ट थमाया जा रहा है। प्रदेश में किसानों को धान की कीमत को लेकर झूठ बोला जा रहा है। उनका भरोसा नहीं है, कांग्रेस के लोग धान का समर्थन मूल्य पांच हजार भी बोल सकते हैं, उन्हें देना ही नहीं है।

विज्ञापन


सरगुजा संभाग के 14 विधानसभा क्षेत्रों में संकल्प पत्र के लिए लोगों का सुझाव लेने पहुंचे सांसद विजय बघेल ने कहा कि वे भाजपा का घोषणापत्र बनाने के लिए प्रदेश के सभी 90 विधानसभा तक पहुंचेंगे। भाजपा का सुझाव पेटी सभी विधानसभाओं में रखा गया है। सरगुजा संभाग में वे 13 सितंबर तक रहेंगे। घोषणा पत्र समिति लोगों के बीच में जा रही है और हम लोगों के मन की बात जान रहे हैं। हर वर्ग को सरकार से अपेक्षाएं रहती हैं। विजय बघेल ने कहा कि घोषणा पत्र से सरकार बनती है और नहीं बनती है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जनता के साथ धोखा और फरेब किया। उसका लोगों के मन में दर्द है पछतावा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, दैनिक वेतन भोगी से लेकर मंत्रालय के कर्मचारी, किसान, बेरोजगार, युवाओं सभी में सरकार के प्रति आक्रोश है। बड़े उद्योगपति, व्यापार, डाक्टर, सीए, चेंबर ऑफ कामर्स के लोग हमें सुझाव दे रहे हैं। लोग समझ गए हैं कि भाजपा जो कहती है, करती है और कांग्रेस जो कहती है, करती नहीं है। विजय बघेल ने दावा किया भाजपा सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन


सांसद विजय बघेल ने सेंट्रल पूल में चावल खरीदी का कोटा घटाए जाने को लेकर कहा कि पिछले वर्षों में छत्तीसगढ़ में जितना चावल उत्पादन हुआ, उसे आधार बनाकर केंद्र सरकार ने कोटा तय किया है। हमारी सरकार आई तो खेती को उद्योग में बदला जाएगा। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के अलावा किसान अपने चावल की मिलिंग कर स्वयं बेचेंगे। किसानों को मार्केटिंग प्लेटफार्म भी देंगे। बघेल ने कहा कि भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जल्द जारी होगा। भाजपा का घोषणापत्र कांग्रेस से बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाटन की जनता हराएगी मुख्यमंत्री को- 

पाटन विधानसभा चुनाव को लेकर सांसद विजय बघेल ने कहा कि पाटन की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हराएगी। जिस मुख्यमंत्री से पूरा प्रदेश आज आक्रोशित है, उनसे पाटन की जनता आक्रोशित नहीं होगी क्या? उन्होंने कहा कि पाटन की जनता सबसे ज्यादा अभिषप्त है। पाटन की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। पांच बार विधायक बनाकर भूपेश बघेल को जनता ने मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया, जिसे वे अपनी गलती मान रहे हैं। पाटन की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हराएगी। वे दो सीटों से लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसा भी मैंने सुना है। 


जिसकी किस्मत में होगा बनेगा सीएम-

इस सवाल पर कि क्या भाजपा के सत्ता आने पर वे मुख्यमंत्री कैंडिडेट होंगे इस पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि मेरे मन में ऐसी कोई बात नहीं है। लोगों का प्यार है और मैं उसी रूप में रहना चाहता हूं। जिसकी किस्मत में होगा वे कमान संभालेंगे। हम अपना काम करेंगे।


मंत्री सिंहदेव सज्जन, लेकिन काम नहीं करते-

भाजपा सांसद विजय बघेल ने टीएस सिंहदेव को लेकर कहा कि वे बहुत सरल एवं सीधे हैं। सज्जन हैं। लेकिन काम नहीं करते। विजय बघेल ने कहा कि कई मौकों पर वे अपना दर्द बयां करते हैं। सिंहदेव मुझे भी सम्मान देते हैं। वे आदरणीय हैं और शायद इसलिए भी सम्मान देते हैं कि मैं भूपेश बघेल को हराने वाला हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed